{"_id":"5fc5d25bdb2bd93ac11b549a","slug":"dev-deepawali-celebrated-at-mankameshwar-ghat-in-lucknow-see-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: लाखों दीपों से जगमगाया मनकामेश्वर घाट, गोमती आरती संग हुआ दीपदान, देखें- तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: लाखों दीपों से जगमगाया मनकामेश्वर घाट, गोमती आरती संग हुआ दीपदान, देखें- तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
मनकामेश्वर घाट पर लोगों ने जलाए दिए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को लखनऊ में आस्था, अरदास और श्रद्धा की त्रिवेणी बही। घाटों से लेकर सड़कों और मंदिर से लेकर गुरुद्वारों तक सुबह से देर रात तक उल्लास छाया रहा। सुबह जहां घाटों पर श्रद्धालुओं ने कतकी नहान कर सूर्य देव को अर्घ्य दिया, वहीं गुरुद्वारों में गुरु पर्व की धूम रही। दीवान सजे, शबद गूंजे और गुरु को मत्था टेक कर लंगर चखा। वहीं, शाम को गोमा के घाटों पर देव दीपावली की अद्भुत छटा बिखरी।
2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मनकामेश्वर घाट पर शाम को श्रद्धालुओं ने दो लाख से अधिक दीपों का दान कर गोमा आरती में हिस्सा लिया।
3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
उधर, कुडि़याघाट पर उड़िया समाज के लोगों ने बोइटा पर्व धूमधाम से मनाया। समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना कर गोमा के जल में केले के पत्ते की नावें प्रवाहित कीं और समृद्धि की मंगलकामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली पर मनकामेश्वर घाट पर 2.21 लाख दीपों का दान किया गया। महंत देव्या गिरि की अगुवाई में मां गोमती की भव्य आरती की गई। गोमती आरती आचार्य श्यामलेश की अगुआई में 11 वेदियों से हुई।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मिशन शक्ति के तहत 11 वेदियों पर महिलाओं और युवतियों ने आरती की। महादेव की वंदना कथक कलाकार पं. अनुज मिश्रा के निर्देशन में 12 कलाकारों ने शिव के विविध रूपों से की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।