फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ: लाखों दीपों से जगमगाया मनकामेश्वर घाट, गोमती आरती संग हुआ दीपदान, देखें- तस्वीरें

Tue, 01 Dec 2020 10:52 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 01 Dec 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
dev deepawali celebrated at mankameshwar ghat in lucknow, see pictures
मनकामेश्वर घाट पर लोगों ने जलाए दिए - फोटो : अमर उजाला
कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को लखनऊ में आस्था, अरदास और श्रद्धा की त्रिवेणी बही। घाटों से लेकर सड़कों और मंदिर से लेकर गुरुद्वारों तक सुबह से देर रात तक उल्लास छाया रहा। सुबह जहां घाटों पर श्रद्धालुओं ने कतकी नहान कर सूर्य देव को अर्घ्य दिया, वहीं गुरुद्वारों में गुरु पर्व की धूम रही। दीवान सजे, शबद गूंजे और गुरु को मत्था टेक कर लंगर चखा। वहीं, शाम को गोमा के घाटों पर देव दीपावली की अद्भुत छटा बिखरी।
dev deepawali celebrated at mankameshwar ghat in lucknow, see pictures
- फोटो : अमर उजाला
मनकामेश्वर घाट पर शाम को श्रद्धालुओं ने दो लाख से अधिक दीपों का दान कर गोमा आरती में हिस्सा लिया।
dev deepawali celebrated at mankameshwar ghat in lucknow, see pictures
- फोटो : अमर उजाला
उधर, कुडि़याघाट पर उड़िया समाज के लोगों ने बोइटा पर्व धूमधाम से मनाया। समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना कर गोमा के जल में केले के पत्ते की नावें प्रवाहित कीं और समृद्धि की मंगलकामना की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
dev deepawali celebrated at mankameshwar ghat in lucknow, see pictures
- फोटो : अमर उजाला
 देव दीपावली पर मनकामेश्वर घाट पर 2.21 लाख दीपों का दान किया गया। महंत देव्या गिरि की अगुवाई में मां गोमती की भव्य आरती की गई। गोमती आरती आचार्य श्यामलेश की अगुआई में 11 वेदियों से हुई।
विज्ञापन
dev deepawali celebrated at mankameshwar ghat in lucknow, see pictures
- फोटो : अमर उजाला
मिशन शक्ति के तहत 11 वेदियों पर महिलाओं और युवतियों ने आरती की। महादेव की वंदना कथक कलाकार पं. अनुज मिश्रा के निर्देशन में 12 कलाकारों ने शिव के विविध रूपों से की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed