फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊः पति के साथ जा रही महिला को बदमाशों ने पीटा, लूट लिए गहने

Wed, 07 Aug 2019 01:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Aug 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
criminals beat a lady and looted her jewellery
पीड़ित महिला और उसका पति, कब्जे में बाइक - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को पति विजय के साथ बाइक से ससुराल जा रही लक्ष्मी को बाइक सवार बदमाशों ने रोककर उसकी पिटाई कर दी। उसके गहने लूट लिए। दंपती के शोर मचाने पर वे भागे तो साइकिल सवार हसनगंज थानांतर्गत हाजीपुर बबुरी निवासी उत्कर्ष (12) से टकरा गए।
criminals beat a lady and looted her jewellery
बदमाशों की बाइक से घायल किशोर - फोटो : अमर उजाला
हादसे में किशोर व दोनों बदमाश घायल हो गये।  बदमाश एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे तभी ग्रामीणों ने बदमाशों को दबोच लिया। उनकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
criminals beat a lady and looted her jewellery
कब्जे में बाइक - फोटो : अमर उजाला

बदमाशों ने अपना नाम उन्नाव जिले के औरास थानांतर्गत बारादेव-तोंदा गांव निवासी शिवा उर्फ  मोहित और आरिफ  बताया है। पुलिस ने दोनों के पास से नंबर अंकित चोरी की अपाचे बाइक और 315 बोर का एक देसी तमंचा बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
criminals beat a lady and looted her jewellery
पीड़ित महिला और उसका पति - फोटो : अमर उजाला

प्रभारी निरीक्षक बंथरा रमेश सिंह रावत ने बताया कि दंपति मोहनलालगंज के धनुआसांड़ गांव का है। वे उन्नाव के हसनगंज से बाइक पर लौट रहे थे। तभी बनी-मोहान रोड स्थित बंथरा के गोदौली गांव के पास उनसे लूट व मारपीट हुई।

विज्ञापन
criminals beat a lady and looted her jewellery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उधर सूचना मिलने के बाद एसपी नगर पूर्वी सुरेश चंद्र रावत, सीओ कृष्णानगर अमित कुमार राय और क्राइम ब्रांच की टीम भी बंथरा थाने पहुंची।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed