फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला अफसर की हत्या में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, सामने आई चौंकाने वाली बात

Wed, 07 Aug 2019 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Aug 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
apo nutan yadav murder in etah
महिला अधिकारी नूतन यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एटा में पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में हुई महिला अफसर नूतन यादव की हत्या में चौंकाने वाली बात सामने आ रहा है। पुलिस का मानना है कि वारदात के पीछे किसी करीबी का हाथ है। छानबीन के दौरान घटनास्थल से पुलिस ने कई साक्ष्य जुटाए हैं। एसएसपी कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। 
apo nutan yadav murder in etah
इसी आवास में मिला नूतन यादव का शव - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर निवासी नूतन यादव (35) पुत्री जगदीश प्रसाद यादव एपीओ (सहायक अभियोजन अधिकारी) पद पर एटा जिले के जलेसर न्यायालय में कार्यरत थीं। सोमवार रात उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह जब काम करने वाली महिला पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। 
apo nutan yadav murder in etah
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
महिला अफसर की हत्या होने की सूचना मिलते ही फोर्स के साथ एसएसपी स्वप्निल ममगई, एएसपी संजय कुमार मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने मौके पर गहनता से छानबीन की। नूतन यादव के सिर और चेहरे पर पांच गोलियां मारी गई हैं। मौके से 32 बोरे के पांच खोखे मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
apo nutan yadav murder in etah
नूतन यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नूतन यादव पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में अपने भाई के साथ रहती थीं। सोमवार को भाई घर चला गया। आवास पर वो अकेली थी। हैरत की बात यह कि नूतन को पांच गोलियां मारी गई, लेकिन किसी ने भी आवाज नहीं सुनी। 
विज्ञापन
apo nutan yadav murder in etah
घटनास्थल मौजूद पुलिस व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी स्वप्निल ममगई ने बताया कि घटनास्थल पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। अभी तक जो तथ्य सामने आए हैं, उसके अनुसार महिला अधिकारी की हत्या में किसी करीबी का हाथ होने की प्रबल संभावना है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed