फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में भाजपा विधायक के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी, कैश और कीमती घड़ियां ले गए चोर

Tue, 05 Jun 2018 09:29 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 05 Jun 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
theft in BJP MLA's flat in lucknow.
चोरी - फोटो : amar ujala

लखनऊ के हजरतगंज के डालीबाग स्थित बहुखंडी आवास में रहने वाले लखीमपुर से भाजपा विधायक योगेश वर्मा के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने सवा लाख रुपये नकद और दो कीमती घड़ी उड़ा दीं। सोमवार शाम विधायक फ्लैट में पहुंचे तो ताले टूटे देख होश उड़ गए। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

theft in BJP MLA's flat in lucknow.
चोरी - फोटो : amar ujala

प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि विधायक 901 नंबर फ्लैट में रहते हैं। बीती एक मई को वह फ्लैट में ताला लगाकर लखीमपुर गए थे। सोमवार शाम करीब सात बजे लौटे तो ताले टूटे मिले। भीतर के कमरे में रखी आलमारी तोड़कर चोर 1,24000 रुपये और दो कीमती घड़ी ले गए थे। एक घड़ी राडो की थी जबकि दूसरी टाइटन की।

theft in BJP MLA's flat in lucknow.
चोरी - फोटो : amar ujala
विधायक ने बताया कि उनके फ्लैट में पिछली सरकार में सपा के विधायक उत्कर्ष वर्मा रहते थे। वहां पहले भी चोरी हो चुकी है। उन्होंने पुलिस की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
theft in BJP MLA's flat in lucknow.
चोरी - फोटो : amar ujala

विधायक का आरोप है कि सुरक्षा के नाम पर यहां कोई व्यवस्था नहीं है। सुरक्षाकर्मी केवल ग्राउंड फ्लोर में मौजूद रहते हैं और आने-जाने वालों को टोकते तक नहीं हैं।

 

विज्ञापन
theft in BJP MLA's flat in lucknow.
चोरी - फोटो : amar ujala
आवास बदलने के लिए कई बार राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारियों से कहा पर सुनवाई नहीं हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed