{"_id":"5a7c76034f1c1b2d068b5630","slug":"a-girl-s-murder-in-barabanki","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भयावह: राख में दिखा लड़की का चेहरा तो हुई पहचान, टुकड़े कर ट्रॉली बैग में भरा, लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भयावह: राख में दिखा लड़की का चेहरा तो हुई पहचान, टुकड़े कर ट्रॉली बैग में भरा, लगाई आग
Thu, 08 Feb 2018 09:50 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उधौली (बाराबंकी)
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उधौली (बाराबंकी)
Updated Thu, 08 Feb 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रूरता की हद पार करते हुए एक युवती की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े कर ट्रॉली बैग में भरा और जला दिया गया। नेशनल हाईवे के निकट नहर के किनारे इस सनसनीखेज वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉली बैग की आग बुझाकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके से ट्रॉली बैग में पुलिस ने अधजली बेडशीट और कुछ जेवरात बरामद किए। दुराचार के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। एसपी अनिल कुमार सिंह व एएसपी शशीकांत तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है और डीएनए टेस्ट कराने के लिए नमूना भेजा।
थाना सफदरगंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे से लगभग पांच सौ मीटर दूरी पर स्थित बरियारपुर गांव के निकट नहर की पुलिया पर बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों को एक बैग जलता दिखाई पड़ा। चौकीदार ने तुरंत पुलिस को बताया। सफदरगंज व जैदपुर की पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे ट्रॉली में एक युवती का जला हुआ क्षतविक्षत शव मिला।
2 of 4
इसके अलावा अधजली बेडशीट, कान की दो बाली, दो अंगूठी व सोने का एक लाकेट भी बरामद किया गया। जिस तरह से युवती के शव को जलाया गया है उससे लगता था कि आरोपियों ने कोई सबूत नहीं छोड़ने का पूरा प्रयास किया। जांच करने पहुंची फारेंसिक टीम ने मौके पर मिले बैग व अन्य सामान को कब्जे में लिया है।
3 of 4
मिठवापुर गांव के पास मिली पैर की हड्डी
घटनास्थल से करीब तीन सौ मीटर दूर मिठवापुर गांव के कुछ लड़कों ने देखा कि कुत्ते हड्डियों को लेकर छीनाझपटी कर रहे है। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस को शव के पैर की हड्डी मिली। पुलिस ने आसपास तलाश की लेकिन कोई अन्य सुराग नही मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज
एसपी अनिल कुमार सिंह और एएसपी शशीकांत तिवारी व सीओ सदर राजेश यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया। एएसपी शशीकांत ने बताया कि मृतका की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच लग रही है। वारदात जिस तरह की गई है उससे लगता है दूसरी जगह हत्या करके शव यहां लाकर जलाया गया है। शिनाख्त कराने के लिए आसपास के जिलों में मैसेज भेज दिया गया है। अहमदपुर टोल प्लाजा पर आने जाने वाले वाहनों की छानबीन कर घटना के सुराग तलाशने में पुलिस जुटी हुई है। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इस सनसनीखेज वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग से लेकर ऑनर किलिंग की वारदात से भी इन्कार नहीं किया जा सकता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।