फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमिका की शादी तय होने पर कातिल बना आशिक, गोली से उड़ाया

Sun, 26 Jun 2016 01:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 26 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
A boy killed his beloved in jankipuram in Lucknow.

लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-सी में शनिवार दोपहर सुमित चौरसिया ने पड़ोस में रहने वाली प्रेमिका पूजा (19) को घर बुलाकर गोली मार दी। सिर पर गोली लगते ही पूजा जमीन पर गिरकर तड़पने लगी और सुमित भाग निकला। पुलिस ने पूजा को ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां उसने दम तोड़ दिया। (इनसेट में पूजा।)

A boy killed his beloved in jankipuram in Lucknow.

मां रामकली उर्फ यास्मीन ने सुमित पर हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। परिवारीजनों का कहना है कि पूजा की शादी तय होने से नाराज सुमित ने उसे मार डाला। पूजा की मां रामकली उर्फ यास्मीन और पिता शकील शनिवार सुबह बाहर गए थे। वह छोटी बहन तमन्ना (10) और तरन्नुम (6) संग घर पर थी। (वारदात स्‍थल के बाहर लगी भीड़ तथा मौजूद पुलिसकर्मी।)

A boy killed his beloved in jankipuram in Lucknow.

दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाला शाहजहांपुर का सुमित उसके घर पर आया। पूजा मोबाइल फोन का चार्जर लेने की बात कहकर उसके साथ चली गई। करीब एक घंटे तक पूजा नहीं लौटी तो तमन्ना उसे ढूंढते हुए सुमित के घर चली गई। यहां सुमित की मां उर्मिला बरामदे में पलंग डालकर सो रही थीं जबकि कमरा भीतर से बंद था। एक-दो बार उसने बहन को पुकारा। कोई प्रतिक्रिया न होने पर वह लौट गई। कुछ देर बाद मुहल्ले की लड़कियां उधर से गुजरीं तो कमरे से खून बहकर बरामदे में फैला देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने उर्मिला को जगाया। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन
A boy killed his beloved in jankipuram in Lucknow.

दरवाजा खोलते ही भीतर का नजारा देखकर हड़कंप मच गया। पूजा तखत के नीचे खून से लथपथ पड़ी थी। उसके सिर पर गहरे जख्म थे। मुहल्ले के लोगों ने उसे बाहर लाकर बरामदे में लिटा दिया और पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन पूजा को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया जहां उसने दम तोड़ दिया। जानकीपुरम एसओ गोपाल यादव ने बताया कि शकील टैंपो चलाता है। कुछ दिन पहले पुलिस ने उसका टैंपो पकड़ लिया था, जिसे छुड़ाने के लिए वह पत्नी संग आरटीओ गया था।

विज्ञापन
A boy killed his beloved in jankipuram in Lucknow.

पड़ोसी के घर रोटी बनाते-बनाते हो गया इश्क
मुहल्ले के लोगों ने बताया कि सुमित डेढ़ महीना पहले ही लखनऊ आया था। वह एक दुकान में काम करने के साथ ही बीए की पढ़ाई कर रहा है। मां उर्मिला बीमार रहती है। इसलिए पूजा अक्सर उसके घर रोटी बनाने आ जाती थी। इस दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गए। इसकी जानकारी पर घरवालों ने पूजा की शादी सीतापुर के सिंधौली निवासी मुकेश से तय कर दी थी। शादी सात जुलाई को तय हुई थी लेकिन, ईद पड़ने से तारीख आगे-पीछे करने की बात चल रही थी। पूजा ने सुमित को अपनी शादी तय होने की खबर दे दी। मुहल्लेवालों का कहना है कि शनिवार को दोनों के बीच बंद कमरे में झगड़ा हुआ। सुमित चाहता था कि पूजा शादी से इन्कार कर उसके साथ रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed