{"_id":"576d0cfe4f1c1bd532b48881","slug":"brave-girl-fight-with-mobile-snatchers-in-market-of-ludhiana-public-beated-boys","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए स्नैचर्स से कैसे अकेली भिड़ी युवती, दिन में दिखाए तारे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देखिए स्नैचर्स से कैसे अकेली भिड़ी युवती, दिन में दिखाए तारे
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sat, 25 Jun 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में मोबाइल स्नैचर्स से भिड़ी युवती
- फोटो : अमर उजाला
एक युवती बीच बाजार अकेले मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश करते युवकों से भिड़ गई और उसने उन्हें दिन में ही तारे दिखा दिए। देखिए तस्वीरें।
पंजाब के लुधियाना में मोबाइल स्नैचर्स से भिड़ी युवती
- फोटो : अमर उजाला
घटना पंजाब के लुधियाना की है। एटीएम से पैसे निकलाने के लिए जा रही युवती से दो बाइक सवार युवकों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की, लेकिन युवती ने मोबाइल नहीं छोड़ा। इस बीच दूसरा युवक उसके बाल पकड़कर उसे घसीटने लगा, तब भी युवती बहादुरी से डटी रही। उसने हाथों से मोबाइल की पकड़ ढीली नहीं होने दी।
पंजाब के लुधियाना में मोबाइल स्नैचर्स से भिड़ी युवती
- फोटो : अमर उजाला
यह सब देख रहे लोग लड़की की तरफ बढ़े। इतनी देर में एक कार सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सवार युवकों को टक्कर मारते हुए निकल गया। टक्कर लगते ही दोनों युवक गिर गए और लोगों ने उन्हें दबोच लिया। उसके बाद भीड़ ने दोनों युवकों की जमकर धुनाई की। पुलिस को भी खबर दे दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवकों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में मोबाइल स्नैचर्स से भिड़ी युवती
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, इस झपटमारी में घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। युवती का नाम गुरदीप कौर बताया जा रहा है। वह एक फाइनेंस कंपनी में बतौर सीनियर मैनेजर काम करती है। वह मॉडल टाउन पीजी में रहती है और घटना के समय एटीएम से पैसे निकलवाने निकली थी। अचानक मां का फोन आ गया और बात करने लगी। इसी दौरान बाइक सवार युवक पीछे से आए और मोबाइल छीनने लगे।
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में मोबाइल स्नैचर्स से भिड़ी युवती
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गुरदीप की शिकायत दर्ज करके स्नैचिंग का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवकों का नाम साजन कुमार और दीपक कुमार बताया जा रहा है। पूछताछ में पता चला कि स्नैचिंग की वारदात पहले से ही नियोजित थी। इसके आरोपी साजन कुमार किसी की बाइक मांगकर लाया था। दीपक को उसने अपने साथ कहीं जाने की बात कहकर लिया था। पता चला है कि साजन नशे की पूर्ति के लिए स्नैचिंग को अंजाम देता था।