Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar police suspended asi arrested drinking alcohol in madhepura bihar news

शराबबंदी कानून के रखवाले ने ही तोड़ा नियम: निलंबित पुलिस पदाधिकारी गिरफ्तार; दूसरी बार शराब पीने की पुष्टि

Fri, 13 Nov 2026 08:33 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2026 08:33 PM IST
सार

बिहार के मधेपुरा में शराबबंदी कानून के उल्लंघन के आरोप में निलंबित पुलिस पदाधिकारी देवेंद्र ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। ब्रेथ एनालाइजर जांच में उनके शराब पीने की पुष्टि हुई। इससे पहले भी शराब सेवन के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और उन्हें निलंबित किया गया था।

विज्ञापन
bihar police suspended asi arrested drinking alcohol in madhepura bihar news
मधेपुरा में शराब की नशे में धुत पुलिस पदाधिकारी

विस्तार

मधेपुरा में शराबबंदी कानून लागू कराने की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मी ही इसके उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार हो गए। शराब पीकर सड़क पर बाइक समेत गिरने के मामले में निलंबित पुलिस पदाधिकारी देवेंद्र ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में उनके शराब पीने की पुष्टि हुई। शुक्रवार को न्यायालय में पेशी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में मंडल कारा, मधेपुरा भेज दिया गया।

विज्ञापन

घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की है। देवेंद्र ठाकुर शहर के मेन रोड स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर के पास सड़क पर शराब के नशे में धुत थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वे बीच सड़क पर पेशाब कर रहे थे। उनसे बाइक भी संभल नहीं रही थी। वे अपनी बाइक स्टार्ट करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उसे स्टार्ट नहीं कर पा रहे थे। इसी दौरान वे बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उन्हें अपने साथ थाने ले गई।

विज्ञापन

एसपी कार्यालय की ओर से शुक्रवार शाम जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 13 नवंबर को सूचना मिली थी कि सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) देवेंद्र ठाकुर शराब पीकर नशे की हालत में बाजार में गिरे हुए हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें अभिरक्षा में लिया और ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई। जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद मधेपुरा थाना में अप्राथमिकी कांड संख्या 50/26, दिनांक 13 नवंबर 2026 दर्ज किया गया। देवेंद्र ठाकुर के खिलाफ शराब सेवन का यह पहला मामला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: आवारा कुत्तों का आतंक, हफ्तेभर में 50 से 60 लोगों को काटा; अस्पताल में वैक्सीन खत्म होने पर हंगामा

इससे पहले मिठाई पुलिस शिविर में पदस्थापना के दौरान भी शराब पीने के आरोप में उनके विरुद्ध मधेपुरा थाना में अप्राथमिकी कांड संख्या 22/26, दिनांक 14 जुलाई 2026 दर्ज किया गया था। इस मामले के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी शुरू की गई थी, जो अभी जारी है।

इसके बावजूद दोबारा शराब सेवन के आरोप में पकड़े जाने के बाद पुलिस विभाग ने उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। एसपी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि वरीय पदाधिकारियों को कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed