{"_id":"66f7d4feb7d6e1757b014e38","slug":"cricketer-mushir-khan-s-car-accident-in-sultanpur-2024-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: डिवाइडर से टकराकर पलट गई क्रिकेटर मुशीर की फॉर्च्यूनर कार, बाल-बाल बचे, देखें- भीषण हादसे की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डिवाइडर से टकराकर पलट गई क्रिकेटर मुशीर की फॉर्च्यूनर कार, बाल-बाल बचे, देखें- भीषण हादसे की तस्वीरें
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ईरानी कप खेलने से जा रहे भारतीय युवा क्रिकेट मुशीर खान शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में घायल हो गए। उनके गर्दन पर चोट आई है।
शनिवार को क्रिकेटर मुशीर खान रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए अपने पिता समेत दो अन्य लोगों के साथ आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सबई गांव के पास उनकी फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक, भारतीय युवा क्रिकेटर मुशीर खान लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आगामी ईरानी कप के लिए अपने पिता व कोच नौशाद खान समेत दो अन्य लोगों के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे। अभी वह जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सबई गांव के पास पहुंचे ही थे कि उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
गनीमत रही कि कार में बैठे चारों लोगों की जान बाल-बाल बच गई। मुशीर के गर्दन में गंभीर चोट आई है। उनके पिता व चालक समेत अन्य लोगों को हल्की चोट आई है। यूपीडा टीम ने प्राथमिक उपचार किया। मुशीर व उनके पिता दूसरी कार से लखनऊ इलाज के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि मुशीर खान आजमगढ़ के रहने वाले हैं। उनके पिता नौशाद यहीं पर उन्हें और उनके बड़े भाई सरफराज को ट्रेनिंग दिया करते हैं। चूंकि, मुशीर ईरानी कप में मुंबई टीम के लिए खेलने वाले थे, इसलिए वह लखनऊ आ रहे थे, लेकिन सड़क दुर्घटना की वजह से अब उन्हें मैदान से दूर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
आजिंक्य रहाणे की अगुवाई में मुंबई की टीम बीते देर शाम ही लखनऊ पहुंच गई। वहीं, सरफराज खान भारतीय टीम के साथ कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।