फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: मानसून के यू-टर्न लेने से कई जिलों में भारी बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त, धान की खड़ी फसल गिरी

Sat, 28 Sep 2024 12:05 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 28 Sep 2024 12:05 AM IST
सार

यूपी के कई जिलों में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर जलभराव हो गया है। अयोध्या में खड़ी फसल गिर गई।

विज्ञापन
Warning of heavy rain for 30 districts in Uttar Pradesh.
बीते 24 घंटे में हुई जोरदार बारिश। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में मानसून के यू-टर्न लेने से बीते 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश हुई है। इसके चलते कई जगह जलभराव हुआ तो कई जिलों में धान की खड़ी फसल गिर गई। गरज-चमक के साथ हुई भारी बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत तो दी है पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 



प्रदेश के तराई क्षेत्र के महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक गरज चमक के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, पूर्वी, तराई और अवध क्षेत्र के लगभग 30 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम के कुछ जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश में अगले 24 घंटे बादल जमकर बरसेंगे। शुक्रवार को गोरखपुर, महराजगंज, सुल्तानपुर, आजमगढ़, प्रतापगढ़ आदि में अच्छी बारिश हुई।

राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां बृहस्पतिवार शाम से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शुक्रवार तक जारी रहा। सुबह से हुई बारिश से पूरा शहर सराबोर हो गया। बारिश के साथ तेज हवाओं ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक एम दानिश के मुताबिक शनिवार को भी कमोबेश मौसम ऐसा ही रहने वाला है। रविवार से बारिश के कमजोर पड़ने के संकेत हैं। हालांकि, रविवार को भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में छिटपुट बारिश जारी रहने के आसार हैं।

Warning of heavy rain for 30 districts in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala
अयोध्या: मूसलाधार बारिश से फसलों को नुकसान
अयोध्या जिले में बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, कई दिनों से हो रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है तो दूसरी तरफ शहर में जगह-जगह जल भराव हो गया है।

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर कक्षा एक से लेकर 8 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मूसलाधार बारिश के चलते गन्ने और धान की फसल गिर गई है।

अयोध्या धाम के राय गंज, वासुदेव घाट, जलवान पुरा सहित आदर्श पुरम कालोनी आदि में जलभराव हो गया है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी प्रो.अमरनाथ मिश्रा का कहना है कि अभी 29 सितंबर तक बारिश के आसार है।

Warning of heavy rain for 30 districts in Uttar Pradesh.
कटेहरी के गौरा बसंतपुर में घर तक पहुंचा बारिश का पानी - फोटो : amar ujala

अंबेडकरनगर: शहरी क्षेत्रों में जलनिकासी की समस्या
अंबेडकरनगर जिले में बृहस्पतिवार देर रात से ही तेज बारिश का दौर जारी है। इससे शहरी क्षेत्रों में जलनिकासी की समस्या खड़ी हो गई है। वहीं, शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। अकबरपुरनगर के आधा दर्जन मोहल्लों में रात 10 बजे से ही बिजली आपूर्ति ठप है। इस बीच बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने इंटर तक सभी बोर्ड के स्कूलों में शुक्रवार और शनिवार दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Warning of heavy rain for 30 districts in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

अमेठी में पिछले 12 घंटे से झमाझम बारिश
पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से आखिरकार लोगों को राहत मिल गई। बृहस्पतिवार की सुबह से ही मौसम में बदलाव होने लगा लेकिन बारिश नही हुई। देर शाम मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई जो लगातार जारी है और मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया है।


 

विज्ञापन
Warning of heavy rain for 30 districts in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

जिले में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। आलम ये था कि सितंबर के आखिरी सप्ताह में मई जून वाली गर्मी की याद आ गई थी। बृहस्पतिवार को सुबह मौसम में बदलाव तो हुआ लेकिन बारिश नहीं हुई और मौसम को देखकर अनुमान लगाया जा रहा था कभी भी बारिश हो सकती है। बृहस्पतिवार देर शाम को कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हुई, लेकिन रात करीब 9 बजे जब बारिश का सिलसिला शुरू हुआ तो लगातार जारी रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed