{"_id":"59dbb5074f1c1b59678b4f09","slug":"congress-activists-burned-effigy-of-amit-shah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमित शाह के बेटे के कथित भ्रष्टाचार पर बवाल, कांग्रेसियों का हमला, भाजपा का पलटवार, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह के बेटे के कथित भ्रष्टाचार पर बवाल, कांग्रेसियों का हमला, भाजपा का पलटवार, तस्वीरें
Tue, 10 Oct 2017 11:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे के कथित भ्रष्टाचार पर यूपी में हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा व मोदी सरकार पर जोरदार हमले किए। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के पास माल एवेन्यू चौराहे पर अमित शाह का पुतला भी जलाया।
2 of 5
इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा व मोदी के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि मोदी सरकार विकास का ‘बेटा मॉडल’ खड़ा कर रही है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी का टर्नओवर तीन साल में 16 हजार गुना बढ़ गया है। उन्होंने कहा-किसानों की आय दोगुनी करने का शोर मचा रही भाजपा सरकार वास्तव में अपने पदाधिकारियों की ही संपत्ति बढ़ाने में लगी हुई है।
3 of 5
कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज बब्बर ने कहा कि जय शाह की कंपनी टेंपल इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड को विदेशों से 51 करोड़ रुपये, अंबानी ग्रुप के ही एक मुख्य कर्ताधर्ता की कंपनी से 15.78 करोड़ रुपये का असुरक्षित कर्ज मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उन्होंने कहा, यही नहीं जय शाह की ही दूसरी कंपनी कुसुम फाइनेंस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को कालूपुर कोऑपरेटिव बैंक ने महज 6.20 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियां गिरवी रखकर 25 करोड़ रुपये का लोन दे दिया। रतलाम में नेडा के तहत 2.1 मेगावाट का एनर्जी प्लांट लगाने के लिए 10.35 करोड़ रुपये का कर्ज मिला। कंपनी को बिना कोई सुरक्षा गारंटी के इतना लोन कैसे मिला। फिर तीन ही साल में कई हजार गुना मुनाफा कमाने वाली कंपनी को अचानक बंद क्यों करना पड़ा इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
वहीं, भाजपा ने भी तीखा पलटवार करते हुए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने पलटवार करते हुए कहा, कांग्रेस का दुर्भाग्य है कि उसके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज भी डाइपर (नेपकिन) से बाहर नहीं निकलना चाहते, वे बच्चे ही बने रहना चाहते हैं। इसलिए बचकाने बयान जारी करते हैं। राहुल ने पूरी जानकारी की होती तो पता चलता कि वे जिस कंपनी पर आरोप लगा रहे हैं, वह अक्तूबर 2016 में ही बंद हो गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।