Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Path cleared for SP-Congress alliance, plan for 2027 ready; senior leaders from both parties to discuss se

यूपी: सपा-कांग्रेस गठबंधन का रास्ता साफ, 2027 के लिए प्लान तैयार; सीटों पर बात करेंगे दोनों दलों के ये दिग्गज

Sun, 22 Nov 2026 06:09 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sun, 22 Nov 2026 06:09 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस ने गठबंधन की बातचीत तेज कर दी है। दोनों दलों ने सीटों के तालमेल के लिए अलग-अलग समितियां बनाई हैं। कांग्रेस ने 181 संभावित सीटों पर दावा पेश किया है। दिसंबर से राहुल और प्रियंका गांधी चुनावी सभाएं शुरू करेंगे।

विज्ञापन
UP: Path cleared for SP-Congress alliance, plan for 2027 ready; senior leaders from both parties to discuss se
अखिलेश यादव और राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चाओं ने अब बातचीत का रूप लेना शुरू कर दिया है। दोनों दलों ने सीटों के तालमेल पर चर्चा के लिए अपने-अपने नेताओं की जिम्मेदारी तय कर दी है।

विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पांच नेताओं की समिति बनाई गई है, जबकि सपा ने रामगोपाल यादव की अगुवाई में चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। इससे दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर औपचारिक बातचीत का रास्ता खुल गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने गठबंधन की बातचीत के साथ ही चुनावी तैयारियां भी तेज कर दी हैं। पार्टी दिसंबर के पहले सप्ताह से प्रदेश में चुनावी सभाएं शुरू करने की तैयारी में है। इन सभाओं में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे। पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश संगठन को रैलियों और चुनावी कार्यक्रमों की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्रियंका समेत पांच नेता रखेंगे कांग्रेस का पक्ष

सीटों के बंटवारे पर सपा से बातचीत के लिए कांग्रेस ने पांच सदस्यीय समिति बनाई है। इसमें प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, इमरान मसूद और मोना तिवारी को शामिल किया गया है। यह समिति तय करेगी कि कांग्रेस किन सीटों पर दावेदारी करेगी और उन सीटों को मांगने के पीछे पार्टी का आधार क्या होगा।

कांग्रेस की रणनीति उन विधानसभा क्षेत्रों पर जोर देने की है, जहां पिछले चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा था। पार्टी ने सपा को 181 संभावित विधानसभा सीटों की सूची भी सौंपी है। कांग्रेस इन सीटों पर अपने दावे के समर्थन में चुनावी प्रदर्शन और स्थानीय समीकरणों को आधार बनाएगी।

रामगोपाल यादव की अगुवाई में सपा की कमेटी

दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने भी गठबंधन के तहत सीटों के समझौते के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की है। इसमें राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और सांसद इकरा चौधरी को शामिल किया गया है। यह समिति कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ सीटों के तालमेल पर बातचीत करेगी।

सपा की ओर से सीटों के चयन में जीत की संभावना को आधार बनाने की बात कही गई है। पार्टी का कहना है कि प्रत्याशियों की पसंद के बजाय उनकी योग्यता और चुनाव जीतने की क्षमता को प्राथमिकता दी जाएगी।

नवंबर के अंत तक संगठनात्मक कमेटियां घोषित करने की तैयारी

कांग्रेस नेतृत्व ने प्रदेश में चुनाव संचालन और संगठन को लेकर भी तैयारी तेज कर दी है। नई दिल्ली में हुई बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की। बैठक में प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता वीरेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।

बैठक में नवंबर के अंत तक चुनाव से जुड़ी सभी कमेटियां घोषित करने और दिसंबर से जनसभाएं शुरू करने की तैयारी पर चर्चा हुई। कांग्रेस नेतृत्व ने वरिष्ठ नेताओं से रैलियों में समय देने की अपील की है। नेताओं ने चुनावी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी कहा है कि पार्टी इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और गठबंधन की जिम्मेदारी निभाएगी। ऐसे में अब दोनों दलों की कमेटियों के बीच होने वाली बातचीत से यह तय होगा कि गठबंधन का स्वरूप और सीटों का बंटवारा किस दिशा में आगे बढ़ता है।

कांग्रेस की पांच सदस्यीय कमेटी

1. प्रियंका गांधी वाड्रा
2. केसी वेणुगोपाल
3. राजेंद्र पाल गौतम (प्रदेश प्रभारी)
4. इमरान मसूद (कार्यकारी अध्यक्ष)
5. मोना तिवारी
 

समाजवादी पार्टी की चार सदस्यीय कमेटी

1. रामगोपाल यादव (राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव)
2. श्यामलाल पाल (प्रदेश अध्यक्ष)
3. राजीव राय (सांसद)
4. इकरा चौधरी (सांसद)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed