फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रायबरेली पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, विधायक को याद दिलाया अपना वादा, देखें तस्वीरें

Mon, 09 Oct 2017 05:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, परशदेपुर(रायबरेली)
टीम डिजिटल/अमर उजाला, परशदेपुर(रायबरेली) Updated Mon, 09 Oct 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
smriti irani reached raebareli
स्मृति ईरानी

राहुल गांधी के दौरे के बाद आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रायबरेली पहुंची। यहां पहुंचने के बाद वह सलोन विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक दलबहादुर कोरी के गांव उदयपुर गयीं। विधायक के घर के पास बने शिव मंदिर में मत्‍था टेकने के बाद भारी संख्या में पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं से हालचाल लिया। कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

smriti irani reached raebareli
स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने बीजेपी के विधायक दलबहादहुर के घर में उनकी पत्नी और बेटी से भी मुलाकात की। अपनी पिछली यात्रा के दौरान विधायक से किये वादे को याद दिलाते हुए कहा कि आपके विधायक बनने पर दोबारा आने का वादा मैंने पूरा किया। केन्द्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओ से अमेठी जनपद में होने वाली जनसभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की।

smriti irani reached raebareli
स्मृति ईरानी

इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अभय सिंह अखिलेश बहादुर व्यापार मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, सुखबीर सिंह, बृजमोहन यादव, गिरीश सोनी, सुभ्रान्त रस्तोगी, प्रधान राजकुमार, कमलेश वैश्य आदि लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव होने में अभी भले ही वक्त हो लेकिन बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे को कोई मौका नहीं देना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
smriti irani reached raebareli
स्मृति ईरानी

तीन दिनों तक अमेठी में दौरा करके वापस गए राहुल गांधी के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 10 अक्तूबर को अमेठी पहुंच रहे हैं। स्मृति ईरानी का यह दौरा इसी तैयारी के मद्देनजर हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed