फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिक्षा के लिए सरकार से गंभीर इनकी कोशिशें, बाढ़ के बीच ऐसे स्कूल जा रहे बच्चे, तस्वीरें

Fri, 04 Aug 2017 10:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 Aug 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
children cross flood water to reach school.

सरकारें शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करती हैं लेकिन इन बच्चों की लगन के आगे सरकार की कोशिशें कमजोर दिखती हैं। यूपी सरकार इन दिनों बच्चों को स्कूल भेजने के लिए स्कूल चलो अभियान चला रही है। ये बच्चे भले ही इस अभियान के बारे में न जानते हों पर अपनी लगन के पक्के हैं। दरअसल, ये दृश्य सीतापुर जिले का है।

children cross flood water to reach school.

शारदा व घाघरा में आई बाढ़ का कहर स्कूलों पर भी पड़ा है। स्कूल जाने के रास्तों में पानी भरने से विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सीतापुर के रेउसा विकासखंड के चार परिषदीय विद्यालय बाढ़ के पानी की गिरफ्त में आ गए हैं। हालांकि, इन स्कूलों में पानी नहीं भरा है। इससे शिक्षक व नौनिहाल जान जोखिम में डालकर स्कूल तक पहुंच रहे हैं।

children cross flood water to reach school.

 वहीं, लगातार हो रही बारिश से अवध के इलाकों में बाढ़ से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। गोंडा के करनैलगंज में घाघरा खतरे के निशान से 35 सेमी ऊपर बह रही है। गुरुवार को तहसील के 9 और मजरे बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। इस वजह से बाढ़ से प्रभावित गांवों की संख्या बढ़कर 136 हो गई है। (गढ़मुक्तेश्वर में पशुओं के लिए चारा लेकर जातीं महिलाएं।)

विज्ञापन
विज्ञापन
children cross flood water to reach school.

अयोध्या में उफनाई सरयू का जलस्तर गुरुवार को पिछले 24 घंटे से स्थिर रहा। बैराजों से पानी छोड़ने में आई कमी से लाल निशान से चार सेमी. नीचे उफान तो थम गया, मगर कटान जारी है। इससे रुदौली और सदर तहसील इलाकों में सैकड़ों बीघे खेती की भूमि व दर्जनभर मकानों के कटने का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन
children cross flood water to reach school.

बहराइच में घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। महसी के साथ कैसरगंज तहसील के 19 गांव अब भी बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। लोग पलायन कर रहे हैं। कटान भी चल रही है। कटान के कारण महसी तहसील के गोलागंज गांव का अस्तित्व खत्म हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed