{"_id":"6b0999aa48348c5f8e0a4f92","slug":"bike-collided-with-tractor-trolley-loaded-with-sugarcane-in-bahraich-two-young-men-died-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; ओवरटेक करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
Fri, 27 Nov 2026 08:24 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 27 Nov 2026 08:24 PM IST
सार
बहराइच में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक पीछे से जा ट्रॉली में जा घुसी। इससे बिना हेलमेट पहने दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर जाम खुलवाया और जांच शुरू कर दी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
यूपी में बहराइच के मोतीपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। दुर्घटना के चलते मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुरवा के मजरा खमरिया निवासी गुरदीन (23) और करन (19) शुक्रवार शाम बाइक से घरेलू सामान खरीदने गायघाट बाजार जा रहे थे। कुड़वा डगरा के पास आगे गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी। उसे ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। हादसे में दोनों युवकों के सिर फट गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। हादसा देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर मोतीपुर थाना प्रभारी ब्रह्मा गोंड पुलिस बल के साथ पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच मोतीपुर थाना प्रभारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे। इसके चलते दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। संभवत: सिर में चोट लगने से ही दोनों की मौत हुई है। हेलमेट लगाए होने पर शायद उनकी जान बच जाती।
