फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेसियों ने खोला 'स्टेट बैंक ऑफ टमाटर', जमा करने पर ब्याज व खरीदने के लिए दे रहे लोन

Wed, 02 Aug 2017 11:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 02 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
youth congress opens state bank of tamatar in Lucknow.

टमाटर की आसमान छूते दाम का विरोध करने के लिए यूथ कांग्रेस ने अपने दफ्तर में ‘स्टेट बैंक ऑफ टमाटर’ खोला है। यहां टमाटर जमा करने पर आकर्षक ब्याज के साथ ही इन्हें खरीदने के लिए लोन की व्यवस्था भी की गई है। राजधानी में पूरे दिन कांग्रेसियों के इस टमाटर बैंक की खूब चर्चा रही।

youth congress opens state bank of tamatar in Lucknow.

यूथ कांग्रेस के नेता शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ टमाटर के तहत कई आकर्षक योजनाएं लाई गई हैं। मसलन, टमाटर जमा करने पर छह महीने बाद पांच गुना टमाटर दिया जाएगा। टमाटर के लिए लॉकर की सुविधा भी उपलब्ध है।

youth congress opens state bank of tamatar in Lucknow.

इसमें गरीब लोगों को टमाटर जमा करने की सुविधा भी है, जिस पर ब्याज भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं टमाटर खरीदने के लिए 80 प्रतिशत कर्ज भी मुहैया कराया जाएगा। यह बैंक सुबह 10 से शाम पांच बजे तक खुला रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
youth congress opens state bank of tamatar in Lucknow.

शैलेंद्र तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई पर काबू पाने में विफल साबित हुई है। न तो यह रोजगार दे पा रही है और न ही उद्योग धंधों के पनपने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
youth congress opens state bank of tamatar in Lucknow.

किसी ने सोचा भी न होगा कि टमाटर जैसी जरूरत की चीज इतनी महंगी हो जाएगी। टमाटर बैंक के संचालन की जिम्मेदारी अंशु अवस्थी, अयाज, रितेश आदि यूथ नेता संभाले हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed