फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी ने की युवती की ब्लेड से गला काटने की कोशिश, खून से लथपथ होकर गिरी, हालत गंभीर

Wed, 06 Nov 2019 03:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 Nov 2019 03:48 PM IST
boy attacked on a girl with knife in lucknow, condition serious
युवती की गला काटने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में चिनहट के मल्हौर स्टेशन के पास मंगलवार देर रात करीब 11 बजे एक युवक ने युवती पर ब्लेड से हमला कर दिया और उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गया। खून से लथपथ युवती को सड़क पर गिरा देख राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, बुधवार को मल्हौर ओवरब्रिज पर आरोपी अरहान उर्फ अमन पुत्र जमाल अहमद निवासी बालागंज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

boy attacked on a girl with knife in lucknow, condition serious
युवती की गला काटने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

वहीं पुलिस ने देर रात को पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक चिनहट सचिन कुमार सिंह के मुताबिक कांशीराम कालोनी लौलाई निवासी युवती एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। उसका प्रेम संबंध रेहान नाम के युवक से है।

boy attacked on a girl with knife in lucknow, condition serious
युवती की गला काटने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार देर रात करीब 10.30 बजे दोनों मल्हौर स्टेशन के पास मिले। दोनों काफी देर तक बातचीत करते रहे। इसी बीच युवक ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। ब्लेड से उसके गले और शरीर पर कई जगह वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती के गले में करीब पांच इंच का लंबा घाव बन गया।
विज्ञापन
boy attacked on a girl with knife in lucknow, condition serious
युवती की गला काटने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

वहीं शरीर के कई हिस्से में ब्लेड के गहरे घाव लगे। वहीं खून से लथपथ होकर गिर गई। उसे सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल कराहते हुए देख राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस पहले सीएचसी में भर्ती कराया। फिर उसे लोहिया अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने गले और शरीर के अन्य हिस्से में टांके लगाए। लेकिन युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

boy attacked on a girl with knife in lucknow, condition serious
युवती की गला काटने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक युवती कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। उसने किसी तरह आरोपी का नाम बताया है। देर रात पीड़िता के परिवारीजन थाने पहुंचे। उन्होंने तहरीर दी। जिसके आधार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed