{"_id":"604700478ebc3e58fc5fe249","slug":"bjp-mp-kaushal-kishore-son-ayush-video-accuses-wife-ankita-of-doing-many-marriage-before-him-and-blackmail-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी : वीडियो जारी कर भाजपा सांसद का बेटा बोला- पत्नी ने की हैं कई शादियां, उसी ने चलवाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : वीडियो जारी कर भाजपा सांसद का बेटा बोला- पत्नी ने की हैं कई शादियां, उसी ने चलवाई गोली
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 09 Mar 2021 10:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आयुष
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष पर गोली चलवाने के मामले में बहू द्वारा जान का खतरा बताए जाने के बाद अब आयुष का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के सामने आने से मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। सांसद के बेटे आयुष ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है। आयुष ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि उसकी पत्नी ने ही उस पर गोली चलवाई और वह जल्द ही सरेंडर करेगा। जारी वीडियो में आयुष ने बताया है कि कैसे उसकी अंकिता से शादी हुई और फिर किस तरह से एक-एक कर अंकिता की सच्चाई उसके सामने आने लगी।
2 of 5
कौशल किशोर
- फोटो : amar ujala
आयुष ने कहा कि उसने अपने परिवार के खिलाफ जाकर अंकिता से शादी की और कुछ महीने उनकी गृहस्थी बहुत अच्छे से चली लेकिन फिर धीरे-धीरे अंकिता के कई राज सामने आने लगे। आयुष का कहना है कि अंकिता ने उससे पहले एक अन्य शख्स से शादी की थी और तलाक भी नहीं लिया। इस बारे में जब आयुष ने अंकिता से पूछा तो दोनों के झगड़े शुरू हो गए।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
आयुष का आरोप है कि अंकिता उसे धमकाने भी लगी। जिस दिन आयुष ट्रॉमा सेंटर में भर्ती था उस दिन भी अंकिता ने उसे फोन कर धमकी दी थी कि वह आयुष के पिता के विरोधियों के साथ मिल जाएगी। विरोधी अंकिता को अच्छा ऑफर दे रहे थे और उनके साथ मिलकर आयुष और उसके पिता को बर्बाद करने की भी धमकी उसने दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कौशल किशोर
- फोटो : amar ujala
आयुष ने वीडियो में आगे कहा कि, अंकिता ने उसके साथ कई बार मारपीट की जिसके निशान उसके हाथ पर भी हैं। मारपीट के बाद अंकिता ने आयुष से कहा था कि मुझे अपनी शक्ल मत दिखाना। तब उसने कहा कि ठीक है नहीं दिखाऊंगा। फिर दो दिन बाद अंकिता का फोन आया और आयुष घर पर उसका इंतजार करने लगा। उस दिन अंकिता बहराइच गई हुई थी और उसी रात गोली कांड हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
आयुष ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि गोलीकांड के बाद मैं लखनऊ में नहीं हूं। मैं तीन दिन नशे में रहा। आज भी मेरे दिमाग की हालत ठीक नहीं है। अंकिता ने दो शादियां कर रखी हैं। मैं उसके चक्कर में फंस गया हूं। लखनऊ आकर मैं सरेंडर करूंगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।