फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP issues a list of 8 candidates from Uttar Pradesh for the biennial elections to Rajya Sabha

यूपी: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आठ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, यहां देखें पूरी सूची

Mon, 05 Oct 2026 03:13 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 05 Oct 2026 03:13 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश से आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने अनुभवी नेताओं और नए चेहरों के मिश्रण को प्राथमिकता दी है। घोषित उम्मीदवारों में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं।

विज्ञापन
BJP issues a list of 8 candidates from Uttar Pradesh for the biennial elections to Rajya Sabha
BJP issues - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। पार्टी ने धर्मपाल सिंह, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, राधाकांत ओझा, गोपी कृष्ण पांडेय, राम प्रताप सिंह चौहान, प्रियंका सिंह रावत और श्रुति गंगवार को प्रत्याशी बनाया है। यह सूची पार्टी की रणनीति का एक अहम हिस्सा मानी जा रही है।

विज्ञापन

भाजपा की ओर से जारी सूची में सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। इसमें तीन अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), दो अनुसूचित जाति (SC) और तीन सामान्य वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं। कुल उम्मीदवारों में दो महिलाएं भी हैं। सामान्य वर्ग से दो ब्राह्मण और एक राजपूत उम्मीदवार को मौका मिला है। अन्य पिछड़ा वर्ग में एक लोधी, एक पाल और एक कुर्मी उम्मीदवार को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
विज्ञापन


धर्मपाल सिंह लोधी बिरादरी से आते हैं। वह वर्तमान में योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। प्रकाश पाल संगठन में क्षेत्रीय मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। वह पाल बिरादरी से संबंध रखते हैं, जिसे ओबीसी समुदाय में गड़रिया बिरादरी माना जाता है। विद्यासागर सोनकर दलित बिरादरी से हैं। वह पार्टी के अहम पदों पर रह चुके हैं। सोनकर पूर्व विधान परिषद सदस्य (MLC) और मछलीशहर से पूर्व सांसद भी रहे हैं। इसके अलावा, वह पार्टी के पूर्व महामंत्री भी रह चुके हैं।
 
विज्ञापन

नए चेहरों को मौका
इस बार भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए सभी नए चेहरों को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने पुराने चेहरों को इस बार मौका नहीं दिया है। जिन प्रमुख नेताओं को इस बार उम्मीदवार नहीं बनाया गया है, उनमें अरुण सिंह, सीमा द्विवेदी, बीएल वर्मा, हरदीप सिंह पुरी, नीरज शेखर, बृजलाल, दिनेश शर्मा और गीता शाक्य शामिल हैं। मंत्री हरदीप पुरी और बीएल वर्मा का नाम भी इस सूची में नहीं है। दिनेश शर्मा वर्तमान में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल हैं।
 
विज्ञापन

1. धर्मपाल सिंह
2. राधाकांत ओझा
3. प्रकाश पाल
4. विद्यासागर सोनकर
5. गोपी कृष्ण पाण्डेय
6. प्रियंका सिंह रावत
7. राम प्रताप सिंह चौहान
8. श्रुति गंगवार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed