लखनऊ कैंट में पूड़ी विक्रेता दीपक वर्मा उर्फ दीपू की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में सदर की तरफ से कैंट थाना की जीप और उसके थोड़ा पीछे पीछे पूड़ी विक्रेता व बाइक सवार दो बदमाश आते दिख रहे हैं। जीप थाने की तरफ मुड़ गई। इसके 27 सेकंड बाद पूड़ी विक्रेता व बदमाश कैंट थाने के सामने वाली सड़क पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई।
2 of 5
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए बदमाश
- फोटो : amar ujala
बदमाशों की गोली लगने के बाद भी दीपू व उसका कर्मचारी पुष्पराज उर्फ अनिल मिश्रा स्कूटी छोड़कर पैदल भागे। बाद में दीपू ने दम तोड़ दिया।फुटेज के मुताबिक, वारदात ठीक 7.28 मिनट बजे हुई। बदमाश काली और लाल रंग की स्पोर्ट्स बाइक पर थे और दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। बाइक चला रहे बदमाश ने सफेद जबकि पीछे वाले ने गहरे रंग की शर्ट पहनी थी।
3 of 5
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए बदमाश
- फोटो : amar ujala
पूड़ी विक्रेता ने जैसे ही भारतीय स्टेट बैंक शाखा के सामने स्थित स्पीड ब्रेकर पार किया, पीछे से आ रहे बदमाशों ने उस पर पिस्टल तान दी। थाना वाले मोड़ के सामने एक सफेद रंग की एसयूवी खड़ी थी। जैसे ही दीपू एसयूवी के पास पहुंचा, बाइक सवार बदमाश ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी।
4 of 5
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए बदमाश
- फोटो : amar ujala
एसयूवी के सहारे ही स्कूटी छोड़कर दोनों भागने लगे जबकि बदमाश आगे चले गए। एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि फुटेज में नजर आ रहे बदमाशों को पहचान लिया गया है। पुलिस की टीमें उनके करीब पहुंच गई हैं। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
5 of 5
दीपक(फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
जानिए क्या था मामला
शनिवार रात सदर स्थित रामदास का हाता निवासी पूड़ी विक्रेता व टिफिन सर्विस चलाने वाले दीपक उर्फ दीपू की कैंट थाना के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने कर्मचारी सदर निवासी पुष्पराज उर्फ अनिल मिश्रा के साथ स्कूटी से टिफिन उठाने जा रहा था। दीपू का दोपहर को ठेले पर आए दो बदमाशों से भठूरे के भुगतान को लेकर झगड़ा हुआ था। उसने एक बदमाश को थप्पड़ मार दिया था जिसका बदला लेने के लिए बदमाश ने उसे गोली मार दी। उसकी हत्या से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा व धरना-प्रदर्शन किया था। बदमाशों के हुसैनगंज इलाके का होने की आशंका जताते हुए पुलिस छानबीन कर रही है। कई संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।