{"_id":"5b7e350e42c79246361b10dc","slug":"asthi-visarjan-of-atal-ji-in-gomti-river-at-jhulelal-park","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में आज यहां होगा अटलजी की अस्थियों का विसर्जन, यहां पढ़ें इस घाट की विशेष बातें-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में आज यहां होगा अटलजी की अस्थियों का विसर्जन, यहां पढ़ें इस घाट की विशेष बातें-
Thu, 23 Aug 2018 02:25 PM IST
सोनम तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ
सोनम तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 23 Aug 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Atal Bihari Vajpayee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा से ही विकास और गंगा-जमुनी तहजीब के पक्षधर रहे। बात जब उनके संसदीय क्षेत्र लखनऊ की हो तो इन दोनों ही मुद्दों का जिक्र होना लाजमी है। इस शहर को वह विकसित देखने के साथ-साथ यहां अमन-चैन भी चाहते थे। उनके सपनों को साकार करने के पथ पर लखनऊव अग्रसर है। आज गोमती घाट पर जहां उनकी अस्थियों का विसर्जन होने जा रहा है, वह क्षेत्र भी विकास और गंगा-जमुनी तहजीब का साक्षी है। आइए देखें कैसे-
2 of 6
metro on gomti river
- फोटो : amar ujala
विकास की बात करें तो यहां गोमती नदी के ऊपर से लखनऊ मेट्रो गुजर रही है। वैसे तो राजधानी में मेट्रो शुरू हुए कई महीने हो गए लेकिन शहर में इसी स्थान से नदी के ऊपर से मेट्रो पुल बनाया जा रहा है, जो अपने आप में शहर के विकास को दर्शाता है।
3 of 6
shyam mandir and nadwa college
- फोटो : amar ujala
यह घाट गंगा-जमुनी तहजीब की भी मिसाल है। एक ओर जहां इस पार्क में श्याम मंदिर है तो सड़क के उस पार नदवा मुस्लिम कॉलेज। आए दिन यहां धार्मिक आयोजन सकुशल शांति पूर्वक होते हैं। यही नहीं, कुछ ही मीटर की दूरी पर भगवान भोले का प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर मनकामेशवर भी है। ऐसे संगम स्थल पर अटलजी की अस्थियों को विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
shaheed smarak lucknow
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा यह घाट शहीदों की स्मृतियों का साक्षी भी है। नदी के उस पार शहीद स्मारक है, जहां वीर जवानों की कहानियां अमर हैं। ऐसे घाट पर देश के अजातशत्रु वाजपेयी जी की अस्थियों को विसर्जन करना, लखनऊवासियों के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
5 of 6
jhulelal park
- फोटो : amar ujala
झूलेलाल पार्क में इसी घाट पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं हों या फिर मां दुर्गा की, सभी का विसर्जन यहां होता है। इस लिहाज से यह लखनऊ का मुख्य घाट बन गया है। अब अटलजी की अस्थियां विसर्जित होने के बाद यहां की महत्ता और बढ़ जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।