फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज से देखिए जंग, जुनून और जज्बे का लाइव शो...एशिया का सबसे बड़ा डिफेंस एक्सपो

Wed, 05 Feb 2020 12:14 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 05 Feb 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Asia largest defense expo starts today in Lucknow
डिफेंस एक्सपो 2020 - फोटो : Amar Ujala

बुधवार से शुरू होने जा रहे रोमांच से भरपूर एशिया के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो को अगर आप अपनी जिंदगी के अविस्मरणीय पलों में शामिल करना चाहते हैं तो ये खबर खासतौर से आपके लिए ही है। ...तो आइए जानते हैं इस एक्सपो की खास बातें जिन्हें पढ़ने के बाद आप न सिर्फ किसी भी परेशानी से बच सकेंगे बल्कि इस अनूठे आयोजन का भरपूर लुत्फ भी उठा सकेंगे।  

Asia largest defense expo starts today in Lucknow
डिफेंस एक्सपो 2020 - फोटो : अमर उजाला

डिफेंस एक्सपो का मुख्य आयोजन बुधवार पांच फरवरी से वृंदावन सेक्टर-15 में शुरू हो रहा है जो नौ फरवरी तक चलेगा। वृंदावन में दर्शकों की एंट्री सिर्फ आठ व नौ फरवरी को होगी। यहां एयरफोर्स व सेना की ओर से लाइव डेमो की प्रस्तुतियां होंगी। जबकि गोमती रिवर फ्रंट पर दर्शक 5 से 9 फरवरी तक नेवल के लाइव शो का आनंद ले सकते हैं। एंट्री के लिए आईडी लेकर जाना अनिवार्य है। 

इसके अलावा वृंदावन में दर्शकों के लिए स्टेटिक डिस्प्ले भी लगाया गया है, जहां अत्याधुनिक सैन्य हथियार, मिसाइलें व उपकरणों को लगाया गया है। यहां उनकी जानकारियां ली जा सकेंगी। गोमती रिवर फ्रंट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। गोमती रिवर फ्रंट पर नौसेना व इंडियन कोस्ट गार्ड प्रस्तुतियां देंगे, वहीं वृंदावन में होने वाले एयर शो में एयरफोर्स व आर्मी की प्रस्तुतियां होंगी। इसमें डेयरडेविल की प्रस्तुति खास होगी। 

Asia largest defense expo starts today in Lucknow
डिफेंस एक्सपो 2020 - फोटो : अमर उजाला
सेल्फी प्वॉइंट हैं खास
दर्शकों केलिए गोमती रिवर फ्रंट व वृंदावन एक्सपो स्थल पर सेल्फी प्वॉइंट बनाए गए हैं। इसमें रिवर फ्रंट पर दर्शक बंकर, टैंकों, बीएमपी केसाथ सेल्फी ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त उनकेलिए एडवेंचर गेम जोन, सेना में रोजगार के अवसर का स्टॉल, सिमुलेटर लगाया जा रहा है। जबकि वृंदावन स्थल पर वह स्टेटिक जोन में सेना के जवानों की पोशाक व जवानों के साथ अन्य अत्याधुनिक हथियारों के साथ सेल्फी ले सकेंगे।

ये बढ़ाएंगे दर्शकों का रोमांच वृंदावन में मिलेगा एयर शो
- फाइटर जेट सुखोई सू-30
- मालवाहक ग्लोबमास्टर
- सूर्यकिरण की एरोबेटिक टीम
- हेलीकॉप्टर एमआई-17
- तेजस
- जगुआर
- रुद्र
- ध्रुव
- चिनूक
- डोर्नियर

आर्मी लाइव शो
- बोफोर्स
- बीएमपी
- एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल
- घुड़सवारी व घोड़े पर योगा
- अर्जुन टैंक
- ब्रिज लेइंग सिस्टम
- पैरा ट्रूपर्स
- डेयर डेविल्स के बाइक स्टंट

स्टेटिक डिस्प्ले
- लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर
- एंटी सेटेलाइट मिसाइल
- अश्विन एयर डिफेंस सिस्टम
- एंटी वारशिप रॉकेट लॉन्चर
- ब्रम्होस मिसाइल
- आकाश मिसाइल
- मिसाइल डिफ्यूजर रोबोट
- टैंक
- मिग 21 बाइसन
- देसी बोफोर्स धनुष
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Asia largest defense expo starts today in Lucknow
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
रिवर फ्रंट के आकर्षण आर्मी
- टी 90 टैंक
- बीएमपी टू
- सेना के श्वानों का डिस्प्ले

नेवी
- मार्कोस द्वारा शौर्य का प्रदर्शन
- जेमिनी बोट्स
- सेल बोट्स

कोस्ट गार्ड
- वाटर स्कूटरों से हैरतगेंज करतब
- सर्च व रेस्क्यू ऑपरेशनों का प्रदर्शन

सांस्कृतिक कार्यक्रम
- गतका नृत्य
- खुकरी नृत्य
- कुमाउंनी नृत्य
- आर्मी, नेवी व एयरफोर्स बैंड की प्रस्तुतियां
विज्ञापन
Asia largest defense expo starts today in Lucknow
डिफेंस एक्सपो। - फोटो : अमर उजाला
जाने से पहले इसका रखें ध्यान
एक्सपो में खाने-पीने का सामान ले जाना मना है।
एक्सपो गेट एग्जीबिशन टाइम से दो घंटे पहले खुलेंगे।
पास, कार्ड या टिकट का क्यूआर कोड टेम्पर होने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
अस्त्र-शस्त्र, चाकू, ट्वॉय वेपन, लेजर प्वॉइंटर लेकर जाना मना है।

प्रोग्राम शेड्यूल
गोमती रिवर फ्रंट में नेवल शो
5 फरवरी
- दोपहर 2.15 बजे शाम 5.30 बजे तक
6 फरवरी
- सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे
- दोपहर 2.15 बजे से शाम 5.30
7 फरवरी
- सुबह 11 बजे दोपहर 1 बजे
- दोपहर 2.15 से शाम 5.30 बजे
8 फरवरी
- सुबह 11 से दोपहर 1 बजे
- दोपहर 2.15 से शाम 5.30 बजे
9 फरवरी
- सुबह 11 से दोपहर 1 बजे

वृंदावन में एयर शो
8 फरवरी
- सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे
- दोपहर 3 से शाम 4.30 बजे
9 फरवरी
- सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed