फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन हैं 'कालिंदी? जिसने कहा-योगी जी हिंदू नेता कैसे बचेंगे, क्यों राष्ट्रपति से हुईं सम्मानित?

Tue, 04 Feb 2020 09:42 PM IST
विजय जैन उदयभान, कुशीनगर
उदयभान, कुशीनगर Published by: विजय जैन Updated Tue, 04 Feb 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
rajneet bachchan wife kalindi sharma profile, kalindi untold truth, big disclousement about kalindi
राष्ट्रपति से सम्मानित होते समय कालिंदी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू महासभा के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या की खबर सुनते ही पत्नी कालिंदी बेसुध हो गई। ये वहीं कालिंदी है, जिन्होंने साइकिल से पूरे देश को नाप रखा है। जिनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हैं। इन्हें राष्ट्रपति द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। रणजीत बच्चन के पहले से शादीशुदा होते भी इन्होंने रणजीत से शादी रचाई। तीसरी शादी के बाद भी पति को नहीं छोड़ा, जानिए कालिंदी के बारे में सबकुछ...
rajneet bachchan wife kalindi sharma profile, kalindi untold truth, big disclousement about kalindi
रोती-बिलखती कालिंदी व रणजीत बच्चन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
कालिंदी शर्मा मूलरूप से कुशीनगर की रहने वाली हैं। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के मड़ार विंदवलिया के टोला बरई पट्टी में इनका पैतृक आवास है। घुघली के डी.ए.वी.नारंग इंटर कालेज से शुरुआती पढ़ाई की। स्नातक की शिक्षा गोरखपुर विश्वविद्यालय से पूरी की। यही पर इनकी मुलाकात मूल रूप से गोला अहिरौली पंचगावा के रहने वाले रणजीत बच्चन से हुई। रणजीत बच्चन अकसर गोरखपुर प्रेस क्लब में घूमते हुए नजर आते थे।
rajneet bachchan wife kalindi sharma profile, kalindi untold truth, big disclousement about kalindi
रोती-बिलखती कालिंदी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
4 फरवरी 2002 को कालिंदी ने शांति सद्भावना मिशन को पूरा करने के लिए रणजीत बच्चन के साथ साइकिल यात्रा शुरू की थी। दोनों भारत, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल और बर्मा के बॉर्डर एरिया तक पहुंचे। एक लाख बत्तीस हजार दो सौ पचास किमी की यात्रा तय कर भारत के 28 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की यात्रा पूरा की थी। सात साल 10 महीने और 13 दिन तक ली उनकी साइकिल यात्रा 18 दिसंबर 2009 को एमपी इंटर कॉलेज में खत्म हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
rajneet bachchan wife kalindi sharma profile, kalindi untold truth, big disclousement about kalindi
रणजीत बच्चन की पत्नी कालिंदी शर्मा (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विश्व के सर्वोच्च ऊंचाई वाले लेह लद्दाख पर साईकिल से पहुंचकर कालिंदी ने अपना नाम लिम्का बुक रिकॉर्ड में दर्ज कराया था। इस यात्रा से प्रभावित हो कर 25 मई 2009 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल कालिंदी को सम्मानित भी किया गया था। लम्बे समय (2002-2009 ) तक साथ में रहने के दौरान नजदीकियां बढ़ीं तो रणजीत बच्चन ने कालिंदी शर्मा से शादी कर ली। कुछ साल पहले लखनऊ में अधिकारी की बेटी निर्मला से रणजीत ने तीसरी शादी रचाई तो शुरू में कालिंदी शर्मा और निर्मला बीच काफी विवाद हुआ, लेकिन बाद में दोनों के बीच सहमति बन गई और साथ रहने लगीं।
विज्ञापन
rajneet bachchan wife kalindi sharma profile, kalindi untold truth, big disclousement about kalindi
रणजीत बच्चन की पत्नी कालिंदी शर्मा (फाइल फोटो)। - फोटो : amar ujala
रणजीत बच्चन के चचेरे साले मनोज शर्मा के मुताबिक रोज की तरह रविवार को रणजीत, उनकी पत्नी कालिंदी और रात में उनके फ्लैट में ठहरे आदित्य साथ में मार्निंग वॉक पर निकले थे। हजरतगंज चौराहे पर पहुंचने के बाद कालिंदी अलग हो गईं। रणजीत व आदित्य ग्लोब पार्क की तरफ चले गये। पुलिस रणजीत और कालिंदी के बीच विवाद के बारे में पूरी जानकारी जुटा रही है। पुलिस की एक टीम ने कालिंदी से भी पूछताछ की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed