{"_id":"5bdad13ebdec22696720e047","slug":"an-integral-student-attacked-in-gudamba-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंटीग्रल के छात्र पर कातिलाना हमला, मांगी 50 हजार की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटीग्रल के छात्र पर कातिलाना हमला, मांगी 50 हजार की रंगदारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 01 Nov 2018 03:41 PM IST
अपनी चोट दिखाता पीड़ित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र में हमलावरों ने मंगलवार देर शाम इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के एक छात्र को डंडे व पंच से लहूलुहान कर डाला। असलहा लहराकर फायर किया और 50 हजार की रंगदारी मांगी। छात्र अपने सहपाठियों के साथ घूमने निकला था। हमले घबराए दोनों सहपाठी जान बचाकर दुबक गए। पुलिस ने बुधवार को संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़ित छात्र
- फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक, अमरोहा के नईबस्ती निवासी इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का छात्र अर्श सिद्दीकी मंगलवार शाम सात बजे अपने सहपाठी वाजिद और अनुराग के साथ घूमने निकला था। आरोप है कि रिंग रोड पर सहारा स्टेट मोड़ को पास इलाके के इमाम गाजी, वसीम और मुस्सू गाजी ने दर्जन भर साथियों की मदद से तीनों छात्रों को घेर लिया।
पीड़ित छात्र
- फोटो : amar ujala
अर्श को जान से मारने की धमकी देते हुए 50 हजार की रंगदारी मांगी। विरोध पर डंडे, रॉड व पंच से हमला कर दिया। वाजिद और अनुराग जान बचाकर भागे और थोड़ी दूर पर छिप गए। हमलावरों ने अर्श को लहूलुहान कर डाला। इस दौरान दो बार बंदूक से फायर किया, लेकिन गोली मिस हो गई। रकम न देने और थाने जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
पीड़ित छात्र
- फोटो : amar ujala
सड़क पर खून से लथपथ पड़े अर्श को उसके दोस्तों ने उठाया। थाने ले जाकर तहरीर दी। पुलिस ने डॉक्टरी मुआयना के लिए भेजा। दूसरे दिन भी कोई कार्रवाई न होने पर अर्श ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। इस बीच पुलिस ने बलवा, कातिलाना हमला, जानमाल की धमकी व रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज कर ली।
पीड़ित छात्र
- फोटो : amar ujala
अर्श का कहना है कि इससे पहले भी इमाम गाजी और उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी देकर 50 हजार की रंगदारी मांगी थी। थाने में शिकायत की लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। आरोप है कि इमाम गाजी का साथी आदिल गाजी कातिलाना हमले के आरोप में जेल में बंद है। हमलावरों ने उसकी रिहाई के लिए रंगदारी मांगी थी।