फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतिभाओं ने छुआ आसमान तो अमर उजाला के मंच पर मिला सम्मान, तस्वीरें

Wed, 25 Jul 2018 10:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद Updated Wed, 25 Jul 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
amar ujala honours to toppers of uttar pradesh board.
- फोटो : amar ujala

सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाले 48 मेधावियों को बुधवार को अमर उजाला ने भविष्य ज्योति सम्मान से नवाजा। फैजाबाद के डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में आयोजित समारोह में मंडलायुक्त मनोज मिश्र, डीआईजी ओंकार सिंह, डीएम ओंकार सिंह व अवध विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज दीक्षित ने मेधावियों को मेडल और प्रशस्तिपत्र प्रदान किए। मेधावियों ने इस मौके पर प्रगति पथ पर निरंतरता बनाए रखते हुए देश व समाज के लिए कुछ करने का जज्बा बयां किया।

amar ujala honours to toppers of uttar pradesh board.
- फोटो : amar ujala

इस मौके पर मेधावियों को सफलता के मंत्र देते हुए मुख्य अतिथि मंडलायुक्त मनोज मिश्र ने कहा कि ऊंचाई पर पहुंचकर टिके रहना ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्षमता का इस प्रकार विकास करें कि अगली सीढ़ी चढ़ने का मार्ग प्रशस्त हो। आगे बढ़ने के लिए जिज्ञासु होना जरूरी है। बच्चों में सही ढंग से जिज्ञासा को पनपने देना चाहिए। (कार्यक्रम का प्रारम्भ छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर किया।)

amar ujala honours to toppers of uttar pradesh board.
- फोटो : amar ujala

सम्मान समारोह के अति विशिष्ट अतिथि डीआईजी ओंकार सिंह ने मेधावियों से कहा कि समय और तूफान किसी की प्रतीक्षा नहीं करते। समय से तेज चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चों को तनाव मुक्त रखना अभिभावकों की जिम्मेदारी है। सिर्फ नंबर लाने पर ही फोकस न करें बल्कि, चीजों को समझने व जानने की जरूरत है। विकास के साथ कदमताल के लिए हमें खुद को तकनीक के अनुसार ढालना होगा। (मेधावी छात्र को सम्मानित करते अतिथिगण।)

विज्ञापन
विज्ञापन
amar ujala honours to toppers of uttar pradesh board.
प्रतिभाओं - फोटो : amar ujala

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने कहा कि सफलता के लिए तैयारी व धैर्य दोनों की आवश्यकता है। बच्चों में शिक्षा की दिशा, रुचि व अभिरुचि के अनुसार तय करनी होगी।

 

विज्ञापन
amar ujala honours to toppers of uttar pradesh board.
- फोटो : amar ujala

दूसरे की सफलता से प्रेरणा लेकर अपना मापदंड न निर्धारित करें। कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. विनोद कुमार श्रीवास्तव ने किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed