फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जबरदस्त VIRAL है अखिलेश-मोदी का ये ‘रईस वीडियो’, आपने देखा क्या?

Tue, 07 Feb 2017 07:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 07 Feb 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav raees video viral
अख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
यूपी के चुनावी मौसम में राजनीतिक पार्टियों पर बन रहे तरह-तरह के स्पूफ के बीच शाहरुख खान की हिट फिल्म रईस पर बना एक वीडियो सोशल मीडिया में जबरदस्त वायरल है। ये एनिमेशन वीडियो फैजान सिद्दीकी ने बनाया है जिसमें रईस फिल्म के किरदारों पर अखिलेश यादव, नरेंद्र मोदी, शिवपाल, राहुल, प्रियंका और‌ डिंपल की मजेदार बातचीत दिखाई गई है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसमें रईस फिल्म के जो डायलॉग डाले गए हैं उन्हें देखकर आप भी चौंक जाएंगे कि क्या वाकई में ये स्पूफ है? देखें आगे...

(ये वीडियो हम तक भी सोशल मीडिया के जर‌िए पहुंचा है, इसको दिखाने का मकसद किसी की भावनाओं को आहत करना या मजाक उड़ाना नहीं है)
akhilesh yadav raees video viral
अख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
वीडियो की शुरुआत में अखिलेश रईस फिल्म का चर्चित डायलॉग, ‘अम्मी जान कहती थीं...’ बोलते नजर आ रहे हैं। वहीं पीएम मोदी फ‌िल्म के डायलॉग से उनका जवाब देते दिख रहे हैं। ‌यादव परिवार के झगड़े और यूपी के चुनाव को देखते हुए इन डायलॉग्स को बेहद करीने से फिट किया गया है जो बहुत मनोरंजक हैं। (आगे स्लाइड्स में देखें वीड‌ियो)
akhilesh yadav raees video viral
अख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
वीडियो में मोदी के साथ वॉयस ओवर दिखाई देता है, ‘ज्यादा ऊंचा मत उड़ कट जाएगा’ वहीं अखिलेश के साथ वॉइसओवर आता है, ‘अगर कटने का डर होता तो पतंग नहीं चढ़ाता फिरकी पकड़ता’। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh yadav raees video viral
अख‌िलेश यादव
वीडियो में बीच-बीच में अखिलेश की तरफदारी भी की गई है जैसे नीचे टिकर चलता है कि ऑफिस से आकर सबसे पहले अखिलेश बच्चों का हाल लेते हैं। साथ ही उनकी एम्बुलेंस और लैपटॉप जैसी योजनाओं का प्रचार भी किया गया है। वही श‌िवपाल वाला ह‌िस्सा भी मजेदार है।
विज्ञापन
akhilesh yadav raees video viral
कानपुर जनसभा के दौरान मंच पर विराजमान अखिलेश यादव के साथ राहुल गांधी
वीडियो में राहुल और अखिलेश को गले लगते दिखाया गया है, इसमें उनके बच्चों की भी झलक है। वहीं रामगोपाल यादव, प्रियंका गांधी भी नजर आ रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed