मुलायम सिंह की बड़ी बहू डिंपल यादव धीरे-धीरे सपा का राजनीतिक चेहरा बनती जा रही हैं। एक प्रेमिका से लेकर अच्छी पत्नी, मां, आज्ञाकारी बहू और राजनीतिज्ञ... डिंपल यादव हर रोल में फिट बैठती हैं। यहां हैं उनकी वो तस्वीरें जिनमें वो हर रोल बखूबी निभाती दिखाई देंगी...
लंबी कोर्टशिप के बाद डिंपल यादव और अखिलेश यादव की लव मैरिज हुई। अलग बैकग्राउंड से होने के बावजूद वह बिल्कुल पूरी तरह अखिलेश के रंग में रंग गईं।
प्रेमिका से पत्नी बनी डिंपलः अखिलेश यादव और डिंपल की शादी तस्वीर।
डिंपल एक ्अच्छी पत्नी होने के साथ अच्छी मां भी हैं। बच्चों के स्कूल फंक्शन में अक्सर उनका उत्साह बढ़ाने पहुंचती हैं और उनके साथ वक्त बितातीं हैं।
हालांकि पहला चुनाव डिंपल राजबब्बर से हार गई थीं लेकिन फिर सांसद के रूप में संसद पहुंची।