फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एपल के मैनेजर की पत्नी बोली- अपना जुर्म छिपाने के लिए पति को चरित्रहीन साबित करने में जुटी पुलिस

Sat, 29 Sep 2018 11:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 29 Sep 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
after shooting apple manager, police is trying to make him culprit
vivek tiwari - फोटो : amar ujala

एपल के सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने कहा है कि, गोली मारकर हत्या करने के बाद लखनऊ पुलिस पति को चरित्रहीन साबित करने में लगी है। कल्पना ने सवाल उठाया कि गाड़ी न रोकने पर गोली चलाने का अधिकार पुलिस को किसने दिया। उन्होंने योगी सरकार से न्याय की मांग की है। 

after shooting apple manager, police is trying to make him culprit
vivek tiwari - फोटो : amar ujala
पुलिस का आरोप है कि विवेक और उसकी महिला मित्र आपत्तिजनक हालत में थे, जिसका विरोध करने पर विवेक ने गाड़ी पुलिस पर चढ़ा दी थी। इस पर सिपाही प्रशांत चौधरी ने विवेक को गोली मार दी, जो सीधे उसकी ठुड्डी से आरपार होकर सिर में नीचे की तरफ जा धंसी। विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना ने बताया कि, पति ये कहकर घर से निकले थे कि आज नए फोन की लॉन्चिंग है तो देर हो जाएगी। रात में डेढ़ बजे पति से बात भी हुई थी तो उन्होंने बताया कि सना को घर छोड़ने के बाद कुछ ही देर में आ रहे हैं। 
after shooting apple manager, police is trying to make him culprit
vivek tiwari - फोटो : amar ujala
कल्पना ने बताया कि रात करीब  दो बजे तक वह नहीं पहुंचे तो फिर वह फोन करने लगीं, लेकिन कई बार फोन करने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं हुई। रात तीन बजे के करीब एक व्यक्ति ने फोन रिसीव कर कहा कि आपके पति और उनके साथ मौजूद महिला को हल्की चोटें आई हैं। दोनों की मरहम पट्टी लोहिया में हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
after shooting apple manager, police is trying to make him culprit
vivek tiwari - फोटो : amar ujala

कल्पना तिवारी के अनुसार जब वह लोहिया अस्पताल पहुंची तो काफी देर तक पुलिस और डॉक्टर टालमटोल करते रहे। पति से मिलने भी नहीं दिया। गोली लगने की भी बात नहीं बताई। काफी देर बाद डॉक्टर से जबरदस्ती करने पर उन्होंने कहा कि एक्सीडेंट के कारण विवेक का काफी खून बह गया था, जिसके चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

विज्ञापन
after shooting apple manager, police is trying to make him culprit
vivek tiwari - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि, जब वह घटनास्थल पर पहुंची तो गाड़ी का हाल देख उन्हें पता लगा कि विवेक को गोली लगी थी। कल्पना तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी से सवाल किया कि आखिर पुलिस वालों को गोली चलाने का अधिकार किसने दिया। विवेक ने गाड़ी न रोककर ऐसा कौन सा गुनाह कर दिया था।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed