{"_id":"5bae0472867a557ead23ee63","slug":"man-murdered-his-brother-for-property-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो दोस्तों संग मिल की सगे भाई की बेरहमी से हत्या, कुछ दिनों पहले ही पिता ने किया था संपति का बंटवारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दोस्तों संग मिल की सगे भाई की बेरहमी से हत्या, कुछ दिनों पहले ही पिता ने किया था संपति का बंटवारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 28 Sep 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
मनीष( फाइल फोटो) और घर में बिखरा खून
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में गाजीपुर के इंदिरानगर डी-ब्लॉक निवासी मुुकुंद सिंह ने करोड़ों की संपत्ति के लालच में सगे भाई मनीष सिंह (30) की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात बुधवार रात अपने दो दोस्तों अवधेश व आकाश संग मिलकर अंजाम दी। मरीष हरदोई के टुढ़िया स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक था। पुलिस ने हत्या की सूचना मिलने के महज तीन घंटे में ही तीनों आरोपियाें को गिरफ्तार कर पर्दाफाश कर दिया। वारदात का खुलासा सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज से हुआ। बकौल पुलिस, 22 दिन पहले ही संपत्ति का बंटवारा हुआ था।
Trending Videos
हत्या
- फोटो : amar ujala
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के मुताबिक, हरदोई के गौर खास निवासी सुरेश कुमार सिंह आवास विकास परिषद में सेक्शन ऑफिसर के पद से रिटायर्ड हैं। उनके दो बेटे मनीष सिंह व मुुकुंद सिंह इंदिरानगर के सेक्टर डी स्थित आवास पर रहते हैं। पत्नी की कुछ दिनों पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। सुरेश बुधवार को उन्नाव स्थित अपने ससुराल गए थे। सुरेश ने रात 10 बजे मनीष के मोबाइल पर कई बार कॉल की, लेकिन फोन बंद था। वह बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे घर पहुंचे। हाथ लगाते ही दरवाजा खुल गया। अंदर बेटे मनीष का शव देखकर वे सन्न रह गए। फर्श व बेड पर खून बिखरा हुआ था। शव बेड के पास जमीन पर पड़ा था।
हत्या
- फोटो : amar ujala
चीख-पुकार पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांसगोमती हरेंद्र कुमार के मुताबिक, मौके पर सीओ गाजीपुर, सीओ अलीगंज, सीओ महानगर सहित गाजीपुर, गुडंबा, मड़ियांव, इंदिरानगर सहित आधा दर्जन थानों की पुलिस पहुंच गई। मनीष की हत्या गला रेतकर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : amar ujala
शरीर पर कई जगह हथियार से वार किए गए थे। गर्दन एक तरफ से कटी थी। पेट पर चार जगह चाकू के निशान थे। वहीं, पुलिस ने आशंका जताई कि मनीष का गला भी दबाया गया था। उसकी जीभ बाहर निकली थी। डॉग स्क्वॉयड की टीम घर से कुछ दूरी तक गई और घर के दरवाजे पर रुक गई।
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : amar ujala
सीसीटीवी कैमरे से मिला सुराग
भूतनाथ चौकी प्रभारी कमलेश राय के मुताबिक, शिक्षक मनीष इंदिरा नगर के डी ब्लाक स्थित आवास विकास में कॉलोनी में रहता था। पूरी कॉलोनी में आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। मनीष का फ्लैट थर्ड फ्लोर पर रहता था। वहां भी सामने व पीछे दोनों तरफ कैमरे लगे हैं। पुलिस ने कैमरे खंगाले तो मनीष के फ्लैट के सामने लगे कैमरे का तार हटा था। जबकि नीचे के सभी कैमरे ठीक थे। पुलिस ने डेटा वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) खंगाला तो कई अहम सुराग लगे। मुंह बांधकर मुकुंद ने ही फ्लैट के सामने लगे कैमरे से छेड़छाड़ की थी। उसकी यह हरकत दूसरे कैमरे में कैद हो गई। कपड़ों से उसकी पहचान हो गई।