फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाइक सवार को रौंदकर पेड़ से टकराई स्कूल बस, एक की मौत, आठ घायल, तस्वीरें

Mon, 04 Jul 2016 09:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 04 Jul 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
Accident in jalalapur in Ambedkarnagar.

जलालपुर (अंबेडकरनगर)। छात्र-छात्राओं से भरी स्कूल बस सोमवार सुबह बाइक सवार को रौंदते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस में सवार आठ छात्र-छात्राएं घायल हो गए। बच्चों की चीख-पुकार सुन बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों ने बच्चों को निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस बस को थाने ले गई। हादसे के बाद बस चालक भाग निकला।

Accident in jalalapur in Ambedkarnagar.

नगर क्षेत्र जलालपुर स्थित रेडिएंट चिल्ड्रेन एकेडमी की बस सोमवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब बसखारी से छात्र-छात्राओं व स्टाफ को लेकर स्कूल जा रही थी। जलालपुर थाना अंतर्गत पूरा गांव के निकट बस बेकाबू हो गई।

Accident in jalalapur in Ambedkarnagar.

सामने से आ रहे जलालपुर थाना अंतर्गत मनकापुर गांव निवासी मिथिलेश (32) पुत्र रामलखन को रौंदती हुई बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इससे बस के आगे का शीशा चकनाचूर हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। इससे बस में सवार छात्र-छात्राएं चीखने-चिल्लाने लगे। उनकी चीख सुन बड़ी संख्या में आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख हड़बड़ाया चालक बस छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Accident in jalalapur in Ambedkarnagar.

इसी बीच उधर से गुजर रहे जलालपुर विधायक प्रतिनिधि राजेश सिंह व अन्य ग्रामीणों ने छात्र-छात्राओं को बस से निकालना शुरू कर दिया। हादसे में आठ बच्चों को चोटें आईं। कक्षा पांच के संग्राम (11) को नगपुर सीएचसी, कक्षा छह के सक्षम (12) व कक्षा चार के आर्यन (9) को सीएचसी बसखारी व कक्षा छह के रजत (12) को बसखारी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। (घायल छात्र संग्राम व सक्षम।)

विज्ञापन
Accident in jalalapur in Ambedkarnagar.

चार अन्य बच्चों को विभिन्न माध्यमों से बसखारी व जलालपुर के निजी अस्पताल भेजवाया गया। विद्यालय प्रबंधक विनोद कुमार यादव व प्रधानाचार्य अखिलेश शुक्ला को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने भी छात्र-छात्राओं की आवश्यक मदद सुनिश्चित की। इस बीच जानकारी होने पर एसओ एनके पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (घायल छात्र आर्यन)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed