{"_id":"6b046aac9ac8d70a9e0c9971","slug":"children-understood-the-importance-of-saving-the-environment-through-pictures-lucknow-news-c-13-1-lko1104-2022164-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चित्रों से बच्चों ने समझा पर्यावरण बचाने का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चित्रों से बच्चों ने समझा पर्यावरण बचाने का महत्व
विज्ञापन
चित्रों से बच्चों ने समझा पर्यावरण बचाने का महत्व
विज्ञापन
लखनऊ। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने सोमवार को बख्शी का तालाब स्थित अपर प्राथमिक विद्यालय, ममपुर बाना में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण से जुड़े विषयों पर चित्र बनाकर अपने विचार व्यक्त किए।
यूपीपीसीबी की 'स्कूल कनेक्ट' पहल के तहत आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिकारी जेपी मौर्य, प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी उपाध्याय और चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन के डॉ. ओम सिंह मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने और वस्तुओं के पुनः उपयोग की जानकारी दी। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को पुनः उपयोग योग्य पानी की बोतलें और जूट के थैले भी बांटे गए।
विज्ञापन
