फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्ट्रेचर पर रखते समय गिरा नवजात बच्चा, कॉल करने पर भी नहीं आई एंबुलेंस, रिक्शे पर ही हो गई डिलीवरी

Fri, 15 Dec 2017 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 15 Dec 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
A woman delivered baby on e rickshaw in Lucknow.

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के सरकारी दावों की पोल फिर खुल गई जब कई बार फोन मिलाने के बावजूद गर्भवती को एम्बुलेंस नहीं मिली। एक घंटे तक एम्बुलेंस की राह देखने के बाद परिवारीजन उसे ई-रिक्शा से अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में प्रसव हो गया। वहीं, रिक्‍शा से स्ट्रेचर पर रखते वक्त बच्चा स्टेचर पर गिर गया लेकिन अस्पताल में सही इलाज से अब जच्चा-बच्चा दोनों ठीक हैं।

A woman delivered baby on e rickshaw in Lucknow.

चिनहट की रहने वाली सादिया (28) को बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:45 पर प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर परिवारीजनों ने एम्बुलेंस बुलाने के लिए 102 नंबर डॉयल किया। एम्बुलेंस के लिए इंतजार करने की बात कही गई। करीब एक घंटे तक परिवारीजन बार-बार फोन लगाते रहे लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। इधर, गर्भवती की हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे ई-रिक्शा से लोहिया अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में प्रसव हो गया। अस्पताल पहुंचने पर तुरंत महिला और उसके नवजात बच्चे को भर्ती कर लिया गया।

A woman delivered baby on e rickshaw in Lucknow.

मामले पर नेशनल एंबुलेंस सेवा के प्रवक्ता अजय यादव का कहना है कि चिनहट जैसे इलाके में एक घंटे तक एम्बुलेंस न मिलना संभव नहीं है। एम्बुलेंस समय पर क्यों नहीं पहुंची, इसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
A woman delivered baby on e rickshaw in Lucknow.

जच्चा-बच्चा के लिए ये हैं सुविधाएं-
- गर्भवती को नि:शुल्क इलाज के लिए घर से अस्पताल ले जाना
- प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को अस्पताल से घर पहुंचाना
- गर्भवती व शिशु को बेहतर इलाज के लिए एक से दूसरे अस्पताल छोड़ना
- एक साल तक के शिशु को बीमारी होने पर घर से अस्पताल लाना और छोड़ना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed