फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजभवन में सजी आईएएस अफसरों की सांस्कृतिक महफिल, मौजूद रहे सीएम व राज्यपाल, तस्वीरें

Fri, 15 Dec 2017 09:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 15 Dec 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
cultural evening in governor house in Lucknow.

राज्यपाल राम नाईक ने आईएएस सर्विस वीक के मौके पर आईएएस अफसरों को रात्रि भोज दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मुख्य सचिव राजीव कुमार, आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीर कुमार व सचिव आलोक कुमार की उपस्थिति में आईएएस अधिकारियों ने यहां भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया।

cultural evening in governor house in Lucknow.

कार्यक्रम की शुरुआत आईएएस अधिकारियों की पत्नियों के समूह नीलू गोयल, अर्चना कुमार, निशा सिंह और स्मिता साहू के गणेश वंदना से हुई। इसके बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनीता भटनागर जैन व उनके पति आशू जैन ने एक नृत्य की प्रस्तुति दी।

cultural evening in governor house in Lucknow.

राधा-कृष्ण की लीला पर केंद्रित ओडिसी नृत्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ललित वर्मा की पत्नी चितवन वर्मा, अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज चंचल तिवारी की पत्नी सीमा तिवारी व आजमगढ़ के मंडलायुक्त रवींद्र नायक की पत्नी हेमा बिंदु ने पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
cultural evening in governor house in Lucknow.

अगली प्रस्तुति स्किट के रूप में सामने आई। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र पांडेय, अमित मोहन प्रसाद, भुवनेश कुमार, सुभाष चंद्र शर्मा, मुकेश मेश्राम, एमजेडए हाशमी, अखिलेश मिश्र व कामिनी चौहान रतन ने ‘कुछ नहीं होगा तो तर्जुबा तो होगा’ टाइटल पर स्किट पेश किया। (कार्यक्रम में मौजूद राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।)

विज्ञापन
cultural evening in governor house in Lucknow.
राजभवन - फोटो : amar ujala

इसके बाद 2016 बैच के आईएएस अधिकारियों ने पुराने से लेकर नए जमाने पर केंद्रित एक गीतमाला पेश की। आखिरी प्रस्तुति गायिका मालिनी अवस्थी व प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी, सचिव सामान्य प्रशासन हरिओम व मालविका हरिओम और खाद्य आयुक्त आलोक कुमार तृतीय व प्रीति तथा अनुज झा की टीम की हुई। जो होली पर आधारित थी। इस मौके पर मुख्य सूचना आयुक्त व पूर्व मुख्य सचिव जावेद उस्मान, राज्य निर्वाचन आयुक्त सतीश अग्रवाल, जल निगम के कार्यकारी अध्यक्ष जी. पटनायक, नगर पालिका वित्तीय संसाधन बोर्ड के अध्यक्ष राकेश गर्ग सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed