फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘प्रजेंट मैम’ नहीं बोला तो टीचर ने दो मिनट में जड़े 40 थप्पड़, गला दबाया, सिर दीवार से लड़ा दिया

Thu, 31 Aug 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 31 Aug 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
A teachers brutally beats a student in Lucknow.

लखनऊ के पीजीआई इलाके के जॉन विनी स्कूल में शिक्षिका के कक्षा तीन के छात्र की बेरहमी से पिटाई का हैरान कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। महज दो मिनट के इस फुटेज में टीचर रेटिका वी. जॉन छात्र रितेश गुप्ता पर चालीस थप्पड़ बरसाते दिखती हैं। यही नहीं उसका कॉलर पकड़कर घसीटा, गला दबाया और सिर ब्लैक बोर्ड पर पटक दिया। दीवार से भी टकराया।



इस दौरान रितेश अपनी मैम के हाथ जोड़ता रहा लेकिन वह नहीं पसीजीं। रितेश का कुसूर सिर्फ इतना था कि हाजिरी के दौरान वह प्रजेंट मैम नहीं बोला। बहरहाल स्कूल प्रशासन ने मामला सामने आने पर टीचर को नौकरी से निकाल दिया है।

छात्र के पिता प्रवेंद्र गुप्ता ने बताया कि मंगलवार दोपहर बेटा स्कूल से लौटा तो गुमसुम था। उसके गाल सूजे हुए थे। मां ने पूछा लेकिन वह खामोश रहा। बच्चे को परेशान देख अभिभावकों ने आसपास रहने वाले उसकी क्लास के बच्चों से पूछताछ तो पिटाई की जानकारी मिली। हालांकि, रितेश ने फिर भी माता-पिता को कुछ नहीं बताया।

A teachers brutally beats a student in Lucknow.

बुधवार सुबह प्रवेंद्र स्कूल जाकर प्रिंसिपल रोनाल्ड रोड्रिग्स से मिले। उन्होंने कहा कि लगता है बेटे के साथ मारपीट की कोई घटना हुई है। वह सहमा हुआ है इसलिए कुछ बता नहीं रहा है। उन्होंने बेटे की क्लास में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने को कहा तो प्रिंसिपल ने फुटेज निकलवा लिए। फुटेज देखते ही प्रवेंद्र और प्रिंसिपल के होश उड़ गए। फुटेज में सातवें पीरियड में क्लास में अटेंडेंस लेने आई टीचर रेटिका बच्चे की बेरहमी से पिटाई करती हुई नजर आईं।

A teachers brutally beats a student in Lucknow.

बच्चे ने कहा-मैं ड्राइंग बनाने में खो गया, टीचर ने कब पुकारा सुना नहीं
रितेश ने बताया कि टीचर जब अटेंडेंस ले रही थीं तब मैं ड्राइंग बनाने में खो गया था। इसलिए जब मेरा रोल नंबर पुकारा गया तो ध्यान नहीं दे सका। ‘प्रजेंट मैम’ नहीं बोल पाने पर टीचर ने पूरी क्लास के सामने उसे अपमानित और प्रताड़ित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
A teachers brutally beats a student in Lucknow.

फुटेज सामने आई तो मांगने लगीं माफी
प्रिंसिपल ने टीचर को पिटाई का फुटेज दिखाते हुए फटकार लगाई तो वह माफी मांगने लगीं। प्रिंसिपल ने टीचर को नौकरी से निकालने की बात कहते हुए प्रवेंद्र को समझाया लेकिन उन्होंने टीचर को सजा दिलाने के लिए पुलिस से शिकायत कर दी। पीजीआई एसओ बृजेश राय ने बताया कि छात्र के पिता प्रवेंद्र गुप्ता ने स्कूल में बेटे की पिटाई की शिकायत की है जिसकी जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed