फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाय... मम्मी-डैडी आई क्विट, लिखकर छात्र ने कनपटी में गोली मार ली

Fri, 13 Jan 2017 12:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Jan 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
A student commits suicide in Lucknow.

लखनऊ के हुसैनगंज में साहू धर्मशाला के पास रहने वाले सीएमएस के दसवीं के छात्र शिव्यांश (16) ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से कनपटी पर सटाकर गोली मार ली। जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त शिव्यांश के माता-पिता किसी बीमार रिश्तेदार को देखने गए हुए थे। पुलिस को छात्र की कॉपी में लिखा डेढ़ लाइन का सुसाइड नोट मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

A student commits suicide in Lucknow.

बाय....मम्मी-डैडी आई क्विट
इंस्पेक्टर अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस को शिव्यांस की कॉपी में डेढ़ लाइन का सुसाइड नोट लिखा मिला है। जिसमें लिखा है कि बाय सबसे प्यारे मम्मी-डैडी एंड भाई दिशू। आई क्विट।

A student commits suicide in Lucknow.

शिव्यांश के पिता ओम प्रकाश साहू आकाशवाणी में संपादक हैं।  मां किरन घर के पड़ोस में ही एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। बड़ा भाई दिव्यांश भी सीएमएस में 11वीं का छात्र है। पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम पांच बजे के करीब ओम प्रकाश पत्नी के साथ बीमार साली को देखने गए थे। बड़ा भाई कोचिंग गया था। शिव्यांस दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच कमरे से गोली चलने की आवाज आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
A student commits suicide in Lucknow.

आवाज सुनकर घर में मौजूद शिव्यांश की चचेरी बहन प्रिया दूसरी मंजिल पर पहुंची तो देखा वह बेड से नीचे गिरा पड़ा था, वहीं बंदूक पड़ी थी और उसके कान के पास से खून बह रहा था। खून से लथपथ शिव्यांश तड़प रहा था। प्रिया शोर मचाते नीचे भागी और जानकारी परिवारीजनों को दी। माता-पिता घर पहुंचे और बेटे का शव देख उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A student commits suicide in Lucknow.

हुसैनगंज निवासी सीएमएस स्टूडेंट ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी है, उसे ओम प्रकाश साहू जमा नहीं करा पाए थे। आचार संहिता लगने के बाद असलहे थाने में जमा कराने थे। पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र के पिता के नाम पर एक रिवॉल्वर व एक बंदूक का लाइसेंस था। पिता रोते हुए बोले कि काश! असलहे जमा करा दिए होते तो शायद बच्चे की जान बच जाती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed