{"_id":"587681184f1c1be165baa87a","slug":"a-student-commits-suicide-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाय... मम्मी-डैडी आई क्विट, लिखकर छात्र ने कनपटी में गोली मार ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाय... मम्मी-डैडी आई क्विट, लिखकर छात्र ने कनपटी में गोली मार ली
Fri, 13 Jan 2017 12:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के हुसैनगंज में साहू धर्मशाला के पास रहने वाले सीएमएस के दसवीं के छात्र शिव्यांश (16) ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से कनपटी पर सटाकर गोली मार ली। जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त शिव्यांश के माता-पिता किसी बीमार रिश्तेदार को देखने गए हुए थे। पुलिस को छात्र की कॉपी में लिखा डेढ़ लाइन का सुसाइड नोट मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 of 7
बाय....मम्मी-डैडी आई क्विट
इंस्पेक्टर अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस को शिव्यांस की कॉपी में डेढ़ लाइन का सुसाइड नोट लिखा मिला है। जिसमें लिखा है कि बाय सबसे प्यारे मम्मी-डैडी एंड भाई दिशू। आई क्विट।
3 of 7
शिव्यांश के पिता ओम प्रकाश साहू आकाशवाणी में संपादक हैं। मां किरन घर के पड़ोस में ही एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। बड़ा भाई दिव्यांश भी सीएमएस में 11वीं का छात्र है। पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम पांच बजे के करीब ओम प्रकाश पत्नी के साथ बीमार साली को देखने गए थे। बड़ा भाई कोचिंग गया था। शिव्यांस दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच कमरे से गोली चलने की आवाज आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
आवाज सुनकर घर में मौजूद शिव्यांश की चचेरी बहन प्रिया दूसरी मंजिल पर पहुंची तो देखा वह बेड से नीचे गिरा पड़ा था, वहीं बंदूक पड़ी थी और उसके कान के पास से खून बह रहा था। खून से लथपथ शिव्यांश तड़प रहा था। प्रिया शोर मचाते नीचे भागी और जानकारी परिवारीजनों को दी। माता-पिता घर पहुंचे और बेटे का शव देख उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
5 of 7
हुसैनगंज निवासी सीएमएस स्टूडेंट ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी है, उसे ओम प्रकाश साहू जमा नहीं करा पाए थे। आचार संहिता लगने के बाद असलहे थाने में जमा कराने थे। पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र के पिता के नाम पर एक रिवॉल्वर व एक बंदूक का लाइसेंस था। पिता रोते हुए बोले कि काश! असलहे जमा करा दिए होते तो शायद बच्चे की जान बच जाती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।