फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क पर पड़ा मिला बिहार के युवक का शव, ग्रामीणों ने बताई मौत की वजह

Sun, 27 Dec 2020 10:59 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 27 Dec 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
A man's body found in BKT lucknow.
- फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब कस्बे में अस्ति रोड पर रविवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। युवक का नाम मनोज कुमार (25) है वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और बख्शी का तालाब में कई सालों से किराए का कमरा लेकर रह रहा था। मनोज शनिवार की सुबह से लापता था।

A man's body found in BKT lucknow.
- फोटो : amar ujala

युवक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। वह मैकेनिक का काम करता था। तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस को 500 रुपये भी मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

A man's body found in BKT lucknow.
- फोटो : amar ujala

जहां युवक का शव मिला है उसके पास में ही देशी शराब का ठेका है। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात करीब 11:00 बजे युवक और उसके साथ शराब पीने वालों में कुछ विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
A man's body found in BKT lucknow.
- फोटो : amar ujala

आशंका जताई जा रही है कि मारपीट में हुए हमले के दौरान युवक के सिर पर चोट लग गई जिससे उसकी मौत हो गई। (स्थानीय लोगों से पूछताछ करते पुलिसकर्मी)

विज्ञापन
A man's body found in BKT lucknow.
- फोटो : amar ujala

प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed