फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: शादी के 15 दिन बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहू की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Sun, 27 Dec 2020 10:34 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Dec 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
Software engineer daughter-in-law murdered 15 days after marriage
आरजू गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नौबस्ता के केशवनगर में शादी के महज 15 दिन बाद ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहू आरजू गुप्ता (26) की मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। उनका शव बाथरूम में पड़ा मिला। ससुरालियों ने बाथरूम में गिरने से मौत की बात बताई लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है।
Software engineer daughter-in-law murdered 15 days after marriage
पति के साथ आरजू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने हत्या की जानकारी होते ही ससुरालियों को हिरासत में ले लिया है। मध्यप्रदेश के शहडोल निवासी ईंट कारोबारी नीरज कटारे ने अपनी इकलौती बेटी आरजू कटारे की शादी इसी माह 8 दिसंबर को नौबस्ता के केशवनगर निवासी अमनदीप से की थी।

 
Software engineer daughter-in-law murdered 15 days after marriage
पति के साथ आरजू गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अमनदीप बंगलुरू में इंजीनियर है। अमनदीप के पिता आरसी गुप्ता रेलवे में लोको पायलट हैं। घर में ससुर के अलावा सास पिंकी व एक ननद हैं। पिता नीरज ने बताया कि शुक्रवार देर रात अमनदीप ने आरजू को बाथरूम में गिरने से गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Software engineer daughter-in-law murdered 15 days after marriage
आरजू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह अपने दोनों बेटोें अमन, अनंत व अन्य रिश्तेदारों संग कानपुर पहुंचे जहां बेटी का शव मिला। ससुरालियों ने बाथरूम में गिरकर आरजू की मौत होेने की जानकारी दी।
 
विज्ञापन
Software engineer daughter-in-law murdered 15 days after marriage
नौबस्ता गहोई भवन में आरजू गुप्ता की दुखी मां अर्चना परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मामला संदिग्ध देख आरजू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आरजू की मुंह दबाकर हत्या की गई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed