{"_id":"589383804f1c1b2f3de8405a","slug":"a-doctor-commits-suicide-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के मशहूर फिजीशियन की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ के मशहूर फिजीशियन की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या
Fri, 03 Feb 2017 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 03 Feb 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजधानी के जाने माने फिजीशियन डॉ. जयदीप सरकार की बृहस्पतिवार रात महानगर स्थित घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके बाईं कनपटी पर गोली लगी है जो आर-पार हो गई है। दूसरी गोली माथे पर लगी जो सिर में फंसी मिली। सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान हैं। पहले पुलिस इसे खुदकुशी मान रही थी, मगर देर रात हुए पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई।
2 of 4
46 वर्षीय डॉ. जयदीप इरा मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर भी थे। डॉ. सरकार के पिता डॉ. एआर सरकार केजीएमयू के रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। जयदीप और उनके भाई डॉ. सुदीप सरकार का अपना क्लीनिक है। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे डॉ. जयदीप परिवार के सदस्यों के साथ घर पर थे। कुछ देर बातचीत के बाद वे छत पर चले गए। छत से गोली चलने की आवाज आई तो सब दौड़े।
3 of 4
परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो डॉ. सरकार को खून से लथपथ तड़पता पाया। उनकी बायीं कनपटी पर गोली लगी थी। पास में ही उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी थी। उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, पर बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एएसपी ट्रांसगोमती दुर्गेश कुमार ने पहले बताया था कि डॉ. जयदीप की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें बड़ी बेटी के बीमारी से परेशान होने की बात लिखी थी, लेकिन देर रात एएसपी ने बताया कि वारदात शाम साढ़े पांच बजे की है। लेकिन, पुलिस को रात 8 बजे सूचना दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।