तस्वीरें: फौजी ने कार से बच्चे को कुचला, बवाल!
लखनऊ के अलीगंज स्थित केंद्रीय विद्यालय के सामने पोस्टल ग्राउंड पर सोमवार सुबह कार चलाना सीख रहे रिटायर्ड फौजी वाहिदउल्ला ने कक्षा चार के छात्र को कुचल दिया। मासूम की मौत का पता चलने पर पहुंचे परिवारीजनों ने रिटायर्ड फौजी को पीटने के साथ ही कार तोड़नी शुरू कर दी। मौका पाकर ड्राइविंग सिखा रहा युवक भाग निकला।
तस्वीरें: फौजी ने कार से बच्चे को कुचला, बवाल!
इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर कार समेत थाने पहुंचाया। उधर, आक्रोशित भीड़ ने कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर शव सड़क पर रख जाम लगा दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद स्थित संभाली जा सकी। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
तस्वीरें: फौजी ने कार से बच्चे को कुचला, बवाल!
दुर्घटना सुबह करीब सवा आठ बजे हुई। पलटन छावनी निवासी वाहिदउल्ला रिटायर्ड सैन्य कर्मी पोस्टल ग्राउंड में अपनी सैंट्रो कार से ड्राइविंग सीख रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक व्यक्ति कार सिखा रहा था। इसी दौरान कार बेकाबू हो गई और करन कश्यप (10) को कुचल दिया। किसी तरह कार रोककर वाहिदउल्ला उतरा और खून से लथपथ मासूम को कार से ही पास के अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के मृत घोषित करने पर शव लेकर लौटा और चुपचाप ग्राउंड में ही छोड़कर जाने लगा। (विलाप करते परिजन, इनसेट में मृत बच्चे की फोटो)
तस्वीरें: फौजी ने कार से बच्चे को कुचला, बवाल!
हालांकि, तब तक पास ही स्थित सबौली झुग्गी में रहने वाले करन के पिता रिक्शा चालक संतोष कुमार कश्यप परिवार के लोगों के साथ पहुंच चुके थे। मासूम का शव देख भीड़ भड़क उठी और कार सवार दोनों लोगों को पीटना शुरू कर दिया। धक्का-मुक्की के बीच वाहिदउल्ला के साथ मौजूद युवक भाग निकला। (घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बवाल करना शुरू कर दिया।)
तस्वीरें: फौजी ने कार से बच्चे को कुचला, बवाल!
जानकारी पर पहुंची अलीगंज पुलिस ने बमुश्किल वाहिदउल्ला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर सैंट्रो कार सहित थाने पहुंचाया। इस दौरान शव कब्जे में लेने की कोशिश करने पर परिवार के लोग भड़क गए। कुछ ही देर में करीब डेढ़ सौ लोगों की भीड़ जुट गई और पोस्टल ग्राउंड तिराहा पर शव रखकर सड़क जाम कर दी। तनाव की आशंका से एसीएम चतुर्थ नीता यादव के अलावा अलीगंज और महानगर सहित आसपास के थानों की फोर्स बुला ली गई।