फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए यूपी में टैक्स फ्री होने वाली फिल्म 'मांझी' से जुड़ी 9 रोचक बातें

Fri, 14 Aug 2015 05:01 PM IST
Updated Fri, 14 Aug 2015 05:01 PM IST
विज्ञापन

जानिए यूपी में टैक्स फ्री होने वाली फिल्म 'मांझी' से जुड़ी 9 रोचक बातें

9 interesting facts about manjhi film

21 अगस्त को रिलीज को रही केतन मेहता निर्देशित फिल्म मांझी रिलीज से पहले ही यूपी में टैक्स फ्री हो गई है। किसी फिल्म को रिलीज से पहले ही टैक्स फ्री कर दिया जाना एक बड़ी बात होती है। यकीनन इस फिल्म में कुछ ऐसा रहा होगा कि यूपी की कैबिनेट को लगा कि यह फिल्म यूपी के दर्शकों के लिए टैक्स फ्री हो। चलिए जानते हैं इस फिल्म से जुड़ी 9 दिलचस्प बातें।



जानिए यूपी में टैक्स फ्री होने वाली फिल्म 'मांझी' से जुड़ी 9 रोचक बातें

9 interesting facts about manjhi film

‘मांझी : द माउंटेन मैन’ एक व्यक्ति की असल जिंदगी पर बनी फिल्म है। यह फिल्म बिहार के एक मजदूर दशरथ मांझी के जीवन को पर्दे पर उतारती है। दशरथ एक मजदूर थे और उनकी बीवी की मौत पानी लाते वक्त पहाड़ के दर्रे में गिरकर मर जाने की वजह से हुई।  उनकी पत्नी फाल्गुनी देवी का इलाज इसलिए अच्छे अस्पताल में नहीं हो सका क्योंकि अस्पताल उस गांव से 70 किमी दूर था।


जानिए यूपी में टैक्स फ्री होने वाली फिल्म 'मांझी' से जुड़ी 9 रोचक बातें

9 interesting facts about manjhi film

गांव की भौगोलिक संरचना कुछ ऐसी थी कि यदि गांव के पास ही पड़ने वाले पहाड़ से बीच का ‌रास्ता निकाल लिया जाए तो वहां शहर का रास्ता महज 10 किमी रह जाता है। बीवी का इजाब वहां के स्‍थानीय वैद्य ने शुरू किया लेकिन वह बच न सकीं। तभी दशरथ मांझी के दिल में ख्याल आया कि वह इस पहाड़ को तोड़कर रास्ता बनाएंगे। जाहिर सी बात है यह विचार गांव के लोगों को हास्यास्पद लगा और दशरथ को पागल कहा जाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए यूपी में टैक्स फ्री होने वाली फिल्म 'मांझी' से जुड़ी 9 रोचक बातें

9 interesting facts about manjhi film

पहाड़ काटने का काम वाकई बहुत बड़ा था। इसके लिए दशर‌थ को अपनी मजदूरी छोड़नी पड़ी। अपने जानवरों को बेंचकर उन्होंने छेनी, हथौड़ा और फावड़ा खरीदा। इसके बाद वह पहाड़ काटने के काम में जुट गए। धीरे-धीरे यह चर्चा गांव के बाहर भी होने लगी। लोग दशरथ को पहाड़ काटता देखने के लिए आते। हालात ऐसे भी बने जब दशरथ के सामने पेट भर खाने का संकट आने लगा।

विज्ञापन

जानिए यूपी में टैक्स फ्री होने वाली फिल्म 'मांझी' से जुड़ी 9 रोचक बातें

9 interesting facts about manjhi film

खुद को मजाक बनाए जाने को लगातार उपेक्षित करते रहे दशरथ दिन-रात पहाड़ काटने का यह काम करते रहे। करीब 22 साल के बाद दशरथ ने पहाड़ के बीच से करीब 25 फुट का उबड़ खाबड़ गलियारा बना दिया। इसके बाद इस पर सड़क निर्माण का काम शुरु हो पाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed