फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंधी-बारिश का कहर: बाराबंकी और अयोध्या में 10 की मौत, 10 लोग गंभीर घायल; दीवार गिरी... तो कहीं छप्पर उड़े

Thu, 17 Apr 2025 10:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Apr 2025 10:00 PM IST
सार

अवध में बृहस्पतिवार की शाम अचानक बिगड़े मौसम ने कहर बरपाया। बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं व आम की फसल तो प्रभावित हुई ही है, साथ ही 10 लोगों की मौत हो गई।  बाराबंकी में पेड़, दीवार और टिन शेड के नीचे दबने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। वहीं अयोध्या में अलग-अलग हादसों में पांच महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
10 people died and 10 were seriously injured in Barabanki and Ayodhya due to storm and rain
आंधी-बारिश का कहर - फोटो : संवाद

यूपी में अवध क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम अचानक बिगड़े मौसम ने कहर बरपाया। तेज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। वहीं बाराबंकी में टिन शेड, दीवार और पेड़ गिरने से चपेट में आए पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।



अयोध्या में भी अलग-अलग हादसों में पांच महिलाओं ने दम तोड़ दिया। इस दौरान तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पेड़ गिरने से अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। कई स्थानों पर पोल गिरने से बिजली गुल हो गई। गेहूं और आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

10 people died and 10 were seriously injured in Barabanki and Ayodhya due to storm and rain
आंधी-बारिश का कहर: बाराबंकी और अयोध्या में 10 की मौत - फोटो : संवाद
बाराबंकी के नवाबपुर कोड़री गांव में विष्णुलाल की पत्नी फूलमती (40), उनका बेटा राहुल (22) और देवर वासुदेव का बेटा ध्रुव (6) खेत में मेंथा की सिंचाई करने गए थे। शाम को आंधी आने पर तीनों गांव के बाहर बने स्कूल परिसर में टीन शेड के नीचे खड़े हो गए। इस दौरान टीन शेड पिलर समेत ढह गया, जिसके नीचे दबकर फूलमती और ध्रुव की मौत हो गई। राहुल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

असंद्रा क्षेत्र के कचार मजरे हकामी निवासी मुन्नालाल की पुत्री ज्योति (12) व राजू यादव का पुत्र शिवम (13) अपने भाई सौरभ, सुमित गांव की राधा, हरिओम के साथ बकरी चराने गए थे। तेज आंधी के दौरान सभी बच्चे बकरियों को लेकर पास में ही बंद पड़े मुर्गी फॉर्म में चले गए। आंधी के दौरानमुर्गी फॉर्म का टिनशेड व दीवार गिर गई। इसमें बच्चों के साथ बकरियां दब गईं। 
10 people died and 10 were seriously injured in Barabanki and Ayodhya due to storm and rain
आंधी-बारिश का कहर: बाराबंकी और अयोध्या में 10 की मौत - फोटो : संवाद
ग्रामीणों व परिजन आनन-फानन सभी को सीएचसी बनीकोडर लेकर पहुंचे। जहां ज्योति व शिवम को मृत घोषित कर दिया। तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी ने बताया कि 25 बकरियों की भी मौत हो गई है। उधर, दरियाबाद के अलियाबाद में दीवार गिरने से चंदू कुमार की पत्नी फूलन देवी (60) गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई मौतों की जानकारी मिली है राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को जो नुकसान हुआ उसका भी राजस्व टीम से आंकलन कराया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10 people died and 10 were seriously injured in Barabanki and Ayodhya due to storm and rain
आंधी-बारिश का कहर: बाराबंकी और अयोध्या में 10 की मौत - फोटो : संवाद

अयोध्या में आंधी व बारिश का कहर... पांच महिलाओं की मौत

रामनगरी में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जिले के कई इलाकों में कहर बरपा दिया। अलग-अलग हादसों में पांच महिलाओं की मौत हो गई। इस दौरान तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। कई स्थानों पर पोल गिरने से बिजली गुल हो गई। गेहूं और आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

भेलसर व सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार महोली के सैदपुर गांव में तीन महिलाएं आंधी व बारिश से बचने के लिए ट्रैक्टर ट्राली के नीचे बैठी थीं। इस बीच ट्राली पलट गई और इसके नीचे दबकर गांव की ही निवासी ललिता (27), पूजा (19) व कमला (28) की मौत हो गई। इनमें ललिता और पूजा सगी बहन बताई जा रही हैं। यह सभी ट्राली में भूसा भर रही थीं।
 
विज्ञापन
10 people died and 10 were seriously injured in Barabanki and Ayodhya due to storm and rain
आंधी-बारिश का कहर: बाराबंकी और अयोध्या में 10 की मौत - फोटो : संवाद
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश सिंह चौहान के साथ रुदौली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने इसकी पुष्टि की है। इसी तरह रौनाही टोल प्लाजा के पास जिगना मिसिर का पुरवा गांव के पास धन्नीपुर के बुधौलिया निवासी दीपा यादव (32) गेहूं की कटाई कर रही थीं। आंधी से बचने के लिए टीन शेड में छिप गईं। इसकी दीवार गिरने से मलबे की चपेट में आने से उनकी भी मौत हो गई।

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार शाम 5.30 बजे के करीब आई तेज आंधी में क्षेत्र के तरौली, अमानीगंज, खंडासा, बहादुरगंज, कुमारगंज व इनायतनगर समेत कई स्थानों पर दर्जनों की संख्या में पेड़ गिर गए। बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। बिजली पोल भी टूट गए। छप्पर के घरों के साथ टीन शेड उड़ गए। तमाम जगहों पर दीवारें धराशायी हो गईं। इसमें कई लोग चोटिल हो गए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed