फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year Celebration: भारत की इन जगहों पर सबसे शानदार तरीके से मनाया जाता है नए साल का जश्न, आप भी हों शामिल

Sun, 01 Jan 2023 12:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 01 Jan 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
New Year Celebration Ideas Best Places To Celebrate New Year In India 2023
भारत में नए साल की पार्टी का जश्न - फोटो : Pixabay

Best Places To Celebrate New Year 2023: नए साल का जश्न दुनियाभर के कई देशों में धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल 31 दिसंबर के जश्न और 1 जनवरी के स्वागत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती हैं, जहां लोग नए साल के जश्न में डूबे नजर आ जाते हैं। इस तरह के मजेदार जश्न को देखकर हर कोई इनमें शामिल होना चाहता है। नए साल में अधिक दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में अगर आप भी तस्वीरों की तरह वाले न्यू ईयर सेलिब्रेशन का हिस्सा बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां काफी शानदार तरीके से नए साल का जश्न मनाया जाता है। भारत के कुछ शहरों में नए साल का जश्न काफी रोमांचक होता है। सबसे पहले तो जान लीजिए कि भारत के किन शहरों में नए साल को सबसे शानदार तरीके से मनाते हैं, ताकि आप भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन में शामिल हो सकें।

New Year Celebration Ideas Best Places To Celebrate New Year In India 2023
गोवा - फोटो : Istock

गोवा

नए साल की शुरुआत यादगार तरीके से करना चाहते हैं तो भारत की एक जगह सबसे बेहतरीन है। गोवा अपनी नाइट लाइफ और पार्टियों के लिए मशहूर है। क्रिसमस से लेकर नए साल तक यहां हर दिन जश्न का माहौल रहता है। नए साल पर गोवा में बीच पार्टीज, क्रूज पार्टी का आयोजन होता है। इसके अलावा साल के पहले दिन गोवा के चर्च में भी काफी भीड़ रहती है। तेज संगीत, लजीज खाना और अच्छे मौसम में समुद्र किनारे मस्ती करने के लिए नए साल पर गोवा जाना सही रहेगा।

New Year Celebration Ideas Best Places To Celebrate New Year In India 2023
बर्फबारी के बाद मनाली। - फोटो : संवाद

मनाली

देवताओं की घाटी के नाम से मशहूर मनाली में नए साल के मौके पर देश-विदेश से यात्री पहुंचते हैं। नए साल पर मनाली में काफी भीड़ होती है। यहां जगह जगह पर पार्टी का आयोजन होता है। लोग बर्फबारी और खूबसूरत पहाड़ियों के बीच पार्टी का लुत्फ उठाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year Celebration Ideas Best Places To Celebrate New Year In India 2023
ऊटी की प्राकृतिक खूबसूरती - फोटो : iStock

ऊटी

तमिलनाडु के सुंदर हिल स्टेशन ऊटी में भी नए साल का जश्न बहुत मजेदार तरीके से मनाया जाता है। अगर आपको खूबसूरत प्राकृतिक नजारों और हरियाली के बीच तेज म्यूजिक, चकाचौंध पार्टी और भीड़ के साथ जश्न का आनंद लेना है तो ऊटी की ओर नए साल पर रुख कर सकते हैं।

विज्ञापन
New Year Celebration Ideas Best Places To Celebrate New Year In India 2023
गुलमर्ग - फोटो : बासित जरगर

गुलमर्ग

अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण दुनिया का स्वर्ग माना जाने वाला गुलमर्ग भी नए साल का जश्न मनाने के लिए बेहतरीन जगह है। नए साल पर यहां भारत ही नहीं विदेश से भी पर्यटक आते हैं। सफेद बर्फ की चादर से ढके इस शहर में आपको खामोशी का लुत्फ उठाने को मिलेगा।न्यू ईयर पर गुलमर्ग जाना बेहतरीन विकल्प है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed