फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: हर समय रहता है चिड़चिड़पन और स्ट्रेस? इसका कारण दिमाग नहीं, शरीर में भी हो सकता है छिपा

Thu, 10 Sep 2026 06:40 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 10 Sep 2026 06:40 PM IST
सार

लगातार चिंता, चिड़चिड़ापन और बेचैनी हमेशा केवल स्ट्रेस का परिणाम नहीं होता। विटामिन बी-12 या फोलेट की कमी, एनीमिया और नींद की गड़बड़ी भी थकान, ध्यान में कमी और मानसिक बदलाव को बढ़ावा दे सकती है।

विज्ञापन
Physical Causes Behind Persistent Anxiety and Irritability  why i feel Constant Anxiety and Irritability
चिड़चिड़ापन की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या आपको भी कुछ दिनों से हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आने लगा है, अक्सर बेचैनी रहती है और काम में ध्यान नहीं लगता? आमतौर पर इस तरह की दिक्कतों को स्ट्रेस-एंग्जाइटी का कारण माना जाता है। ये दिक्कत वैसे तो अपने आप ठीक भी हो जाती हैं, पर अगर आपको लगातार ये समस्या बनी रहती है तो इसपर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बिना वजह चिंता करते रहना या फिर चिड़चिड़ाहट होना हमेशा मानसिक तनाव का परिणाम नहीं होता। कई बार शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी या दूसरी स्वास्थ्य समस्या भी ऐसे लक्षण पैदा कर सकती है।

मेडिकर रिपोर्ट्स से पता चलता है कि स्ट्रेस के दौरान चिड़चिड़ापन, थकान, बेचैनी, नींद में परेशानी या ध्यान लगाने में दिक्कत हो सकती है। पर इसी तरह के लक्षण कई बार कुछ शारीरिक समस्याओं का भी लक्षण हो सकते हैं। मसलन अगर लंबे समय से आपको चिंता और चिड़चिड़ापन महसूस हो रहा है तो इसे सिर्फ मेंटल स्ट्रेस मानकर छोड़ने की गलती न करें।

Physical Causes Behind Persistent Anxiety and Irritability  why i feel Constant Anxiety and Irritability
तनाव और चिड़चिड़ापन - फोटो : Freepik.com

स्ट्रेस और चिड़चिड़ापन क्यों बढ़ रहा है?

अध्ययनों से पता चलता है कि शरीर में विटामिन बी12 या फोलेट की कमी के कारण भी थकान-कमजोरी, याददाश्त में कमी के साथ मानसिक दिक्कतें हो सकती हैं। विशेषतौर पर बी12 की कमी से कुछ लोगों में चिंता-अवसाद, भ्रम के अलावा दूसरी न्यूरोलॉजिकल समस्याएं भी  बढ़ा सकती हैं।
 

  • आपकी रोज रात में नींद पूरी नहीं होती या कई बार पेट की दिक्कतें भी चिड़चिड़ापन और अनायास गुस्से का कारण बन सकती है।
Physical Causes Behind Persistent Anxiety and Irritability  why i feel Constant Anxiety and Irritability
विटामिन बी-12 - फोटो : Adobe Stock

विटामिन बी12 की कमी

विटामिन-बी12 शरीर के तंत्रिका तंत्र यानी नर्वस सिस्टम और खून की कोशिकाओं के लिए जरूरी है। इसकी कमी से थकान, कमजोरी, याददाश्त और समझने की क्षमता में परेशानी हो सकती है। नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ लोगों में बी12 की कमी चिंता-अवसाद, भ्रम और अन्य मानसिक बदलावों का कारण बन हो सकती है। 
 

  • इसकी कमी से हाथ-पैर में झनझनाहट और संतुलन की समस्या भी हो सकती है।
  • विटामिन बी12 की कमी के कारण होने वाली चिंता-अवसाद, भ्रम की स्थिति कई लोगों में चिड़चिड़पन और गुस्सा भी बढ़ा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Physical Causes Behind Persistent Anxiety and Irritability  why i feel Constant Anxiety and Irritability
एनीमिया की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

एनीमिया की समस्या में भी दिक्कत

फोलेट यानी विटामिन बी9 की कमी से एनीमिया होने का खतरा होता है। एनीमिया का मतलब है शरीर में पर्याप्त स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाएं या हीमोग्लोबिन न होना। इससे शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।
 

  • एनीमिया की स्थिति थकान, कमजोरी और मानसिक कार्यक्षमता में बदलाव की समस्याओं को बढ़ा देती है। इस तरह की समस्याएं कई लोगों में चिड़चिड़पन को भी बढ़ा देती हैं।
विज्ञापन
Physical Causes Behind Persistent Anxiety and Irritability  why i feel Constant Anxiety and Irritability
नींद पूरी न होने की समस्या - फोटो : Freepik.com

नींद की कमी तो नहीं

नींद खराब होने पर दिनभर थकान-चिड़चिड़ापन और ध्यान लगाने में परेशानी बढ़ सकती है। एनएचएस के अनुसार स्ट्रेस के कारण भी नींद की समस्या, बेचैनी, चिड़चिड़ापन और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होती है। इसलिए लगातार चिंता और नींद में गड़बड़ी का एक-दूसरे पर असर हो सकत है। अगर यह समस्या रोजमर्रा के काम और रिश्तों को प्रभावित कर रही है तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चिंता और चिड़चिड़ापन के कई कारण हो सकते हैं, इसलिए केवल लक्षण देखकर इसका पता नहीं लगाया जा सकता । अगर इसके साथ आपको लगातार थकान-कमजोरी, हाथ-पैर में झनझनाहट या दूसरे शारीरिक लक्षण हैं तो समय रहते डॉक्टर से सलाह ले लें।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed