फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: डेंगू का मच्छर कब ज्यादा काटता है? बीमारी से बचने के लिए तुरंत करें ये जरूरी काम

Thu, 10 Sep 2026 07:24 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 10 Sep 2026 07:24 PM IST
सार

डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर सुबह और शाम ज्यादा सक्रिय रहता है। घर के आसपास जमा पानी इसके पनपने की बड़ी वजह है। पूरे दिन मच्छर से बचाव, शरीर ढकना, मच्छर भगाने वाली दवा और जमा पानी खत्म करना डेंगू से बचाव के जरूरी तरीके हैं।

विज्ञापन
When Dengue Mosquitoes Bite the Most How to Protect Your Family From Dengue
डेंगू की समस्या के बारे में जानिए - फोटो : Amarujala.com/AI

मच्छरों के कारण होने वाली बीमारियां हर साल बड़ी संख्या में लोगों की मौत का कारण बनती हैं। भारत में अगस्त से अक्तूबर के महीनों में डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले काफी बढ़ जाते हैं, ये मानसून और बारिश के बाद वाला समय होता है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। दिल्ली में अगस्त के अंत तक डेंगू के 311 से ज्यादा मामले रिपोर्ट किए गए।



अमर उजाला में प्रकाशित हालिया रिपोर्ट में हमने जानकारी दी कि किस तरह से पड़ोसी देश बांग्लादेश इन दिनों डेंगू का भयानक प्रकोप झेल रहा है। डेंगू वैसे तो ज्यादातर लोगों में हल्के लक्षणों का कारण बनता है, पर कुछ लोगों में इसके कारण हेमेरेजिक फीवर होने का जोखिम बढ़ जाता है, जिसके जानलेवा दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

डेंगू को लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि इसका मच्छर किस समय ज्यादा काटता है? आइए इस बारे में जान लेते हैं।

When Dengue Mosquitoes Bite the Most How to Protect Your Family From Dengue
डेंगू का खतरा - फोटो : Freepik.com

डेंगू को लेकर विशेषज्ञों ने किया अलर्ट

डेंगू संक्रमित एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलने वाला वायरल संक्रमण है। एडीज मच्छर इंसानों के आसपास रहना पसंद करता है और घर के अंदर भी पाए जाते हैं। बाल्टी-गमला, कूलर, टंकी, पशुओं के पानी के बर्तन या ऐसी कोई भी जगह जहां थोड़ी मात्रा में पानी जमा हो, इसके पनपने की जगह बन सकती है।
 

  • गंभीर स्थितियों में डेंगू शरीर के अंदर गंभीर रक्तस्राव, ब्लड प्रेशर बहुत लो होने और सदमे की स्थिति पैदा कर सकता है। इससे जान जाने का भी खतरा हो सकता है।
When Dengue Mosquitoes Bite the Most How to Protect Your Family From Dengue
डेंगू फैलाने वाले मच्छर - फोटो : Freepik.com

डेंगू का मच्छर कब सबसे ज्यादा काटता है?

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि डेंगू फैलाने वाले एडीज एजिप्टी मच्छर दिन के समय या शाम में ज्यादा सक्रिय रहते हैं।इसलिए सुबह उठने के बाद और शाम के समय विशेष सावधानी जरूरी है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि बाकी समय खतरा नहीं है। एडीज मच्छर दिन और रात दोनों समय काट सकता है।
 

  • एडीज मच्छर की जैविक गतिविधि ऐसी होती है कि उसकी काटने की प्रवृत्ति सुबह और शाम के आसपास बढ़ जाती है। 
  • यह दूसरे कई मच्छरों से अलग है, जो मुख्य रूप से रात में सक्रिय होते हैं। 
  • एडीज मच्छर इंसानों के आसपास रहने के लिए अच्छी तरह अनुकूलित है और घरों तथा आसपास के छोटे पानी के स्रोतों में पनप सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
When Dengue Mosquitoes Bite the Most How to Protect Your Family From Dengue
मच्छरों से करें बचाव - फोटो : freepik.com

डेंगू से बचने के लिए क्या करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डेंगू से बचने के लिए  सुबह और शाम के समय ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। रात के समय मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों का खतरा अधिक होता है। इसलिए मच्छरों से बचाव को लेकर हमेशा सावधान रहने की जरूरत है। 
 

  • शरीर को ढकने वाले ढीले कपड़े पहनें और जरूरत के अनुसार मच्छर भगाने वाली दवा का इस्तेमाल करें। 
  • खिड़की-दरवाजों पर जाली लगाना भी मददगार हो सकता है। 
  • जिन जगहों पर मच्छर अधिक हों, वहां सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल  करें।


अगर डेंगू के मौसम में तेज बुखार, शरीर में दर्द, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मतली या त्वचा पर दाने जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 





--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed