फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं की सेहत: मेनोपॉज के बाद शरीर का कौन सा हिस्सा सबसे ज्यादा प्रभावित होता है? क्या आपको पता है

Thu, 10 Sep 2026 08:17 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 10 Sep 2026 08:17 PM IST
सार

मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन हार्मोन कम होने के कारण रात में पसीना, नींद की परेशानी और पेशाब से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। इस समय हड्डियों की कमजोरी और दिल की बीमारी का जोखिम भी बढ़ जाता है।

विज्ञापन
What Happens to the Body After Menopause Post-Menopause Symptoms in hindi
मेनोपॉज - फोटो : Amarujala.com

महिलाओं में मासिक धर्म के स्थाई रूप से बंद हो जाने की स्थिति को मेनोपॉज कहा जाता है। भारत में 45-50 वर्ष की उम्र में मेनोपॉज देखा जाता रहा है। ये किसी भी महिला के जीवन का वह बायोलॉजिकल चरण है जब लगातार 12 महीनों तक मासिक धर्म पूरी तरह से बंद हो जाता है और वे प्राकृतिक रूप से गर्भवती नहीं हो सकतीं।



मेनोपॉज के कारण सिर्फ पीरियड्स बंद नहीं होते हैं, इसके बाद शरीर में कई ऐसे बदलाव आते हैं जिसका असर लंबे समय तक सेहत पर देखा जा सकता है। इसमें अंडाशय से बनने वाले एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर काफी कम हो जाता है। इस तरह के हार्मोनल बदलाव के कारण महिलाओं में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

अब सवाल ये है कि मेनोपॉज के बाद शरीर में क्या-क्या बदलाव आता है और कौन सा हिस्सा सबसे ज्यादा प्रभावित होता है?

What Happens to the Body After Menopause Post-Menopause Symptoms in hindi
मेनोपॉज का सेहत पर असर - फोटो : Freepik.com

मेनोपॉज का सेहत पर असर

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मेनोपॉज के बाद महिलाओं में हड्डियों की कमजोरी और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। एस्ट्रोजन में कमी के साथ शरीर में फैट बढ़ने लगता है, हड्डियों के घनत्व और शरीर के काम करने के तरीके में बदलाव आ जाता है। इसलिए मेनोपॉज को केवल मासिक धर्म खत्म होने की प्रक्रिया समझना सही नहीं है।
 

  • मेनोपॉज के आसपास अचानक शरीर में गर्मी महसूस होना और ज्यादा पसीना आना सबसे आम समस्याओं में से एक है। इसे हॉट फ्लैश कहा जाता है। 
  • यह कुछ सेकंड से लेकर कई मिनट तक रह सकता है और रात में होने पर नींद भी खराब कर सकता है। 
What Happens to the Body After Menopause Post-Menopause Symptoms in hindi
महिलाओं में हड्डियों की समस्या - फोटो : Freepik.com

हड्डियां कमजोर होने का खतरा

मेनोपॉज के बाद हड्डियों की सेहत पर खास ध्यान देना जरूरी है। एस्ट्रोजन का स्तर कम होने से हड्डियों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। हार्मोनल असंतुलन के कारण हड्डी की क्षति तो तेजी से होती ही है, इसके मुकाबले नई हड्डी बनने की गति कम हो जाती है। मेनोपॉज के आसपास कुछ वर्षों तक हड्डियों का घनत्व तेजी से कम हो सकता है।
 

  • इससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ता है। यह ऐसी स्थिति है जिसमें हड्डियां कमजोर और आसानी से टूटने वाली हो जाती हैं। 
  • यही कारण है कि महिलाओं को पर्याप्त कैल्शियम और विटामिन-डी वाली डाइट के साथ नियमित शारीरिक गतिविधि की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Happens to the Body After Menopause Post-Menopause Symptoms in hindi
हृदय की समस्याएं - फोटो : adobe stock images

पेशाब से जुड़ी परेशानी
 

  • मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन हार्मोन कम होने से योनि की त्वचा और ऊतक में बदलाव हो सकते हैं। इससे सूखापन, जलन, खुजली या संभोग के दौरान दर्द जैसी समस्या हो सकती है। यह समस्या कई महिलाओं के रोजमर्रा के जीवन की गुणवत्ता को भी प्रभावित कर सकती है।  कुछ महिलाओं में बार-बार पेशाब आने, पेशाब रोकने में परेशानी या मूत्र संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है। 


वजन और दिल की सेहत पर असर
 

  • मेनोपॉज के आसपास शरीर में फैट बढ़ने का खतरा भी अधिक देखा जाता है। इससे कमर के आसपास चर्बी बढ़ने, मांसपेशियों में कमी और वजन बढ़ने की दिक्कत हो सकती है। हार्मोनल बदलाव के कारण मूड की दिक्कत, चिड़चिड़ापन और ध्यान- याददाश्त से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है। मेनोपॉज के बाद दिल की बीमारी और स्ट्रोक का जोखिम भी बढ़ जाता है। इस तरह के खतरे को कम करने के लिए संतुलित भोजन, नियमित शारीरिक गतिविधि और वजन को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed