{"_id":"6a9e5d8411f5e77f3d0c725b","slug":"hotel-booking-tips-complete-online-hotel-booking-tips-guide-for-smart-travelers-2026-09-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होटल बुकिंग टिप्स: होटल रूम में एंट्री लेते ही इन 7 चीजों पर डालें नजर, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
होटल बुकिंग टिप्स: होटल रूम में एंट्री लेते ही इन 7 चीजों पर डालें नजर, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना
Mon, 07 Sep 2026 12:34 PM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:34 PM IST
सार
Hotel Booking Guide: अगर आप ऑनलाइन होटल बुक कर रहे हैं तो कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी माना जाता है। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे, ताकि आपकी यात्रा सुखद रहे।
विज्ञापन
होल बुक करने के बाद रूम में क्या चेक करना चाहिए?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hotel Booking Guide: ऑनलाइन होटल बुक करना आजकल काफी आसान हो गया है। कुछ ही मिनटों में होटल की तस्वीरें, रेटिंग, रिव्यू और सुविधाओं की जानकारी देखकर कमरा बुक किया जा सकता है। लेकिन कई बार ऑनलाइन दिखाई जाने वाली तस्वीरें कमरे की मौजूदा स्थिति की पूरी तस्वीर नहीं बतातीं। ऐसे में होटल पहुंचने के बाद सफाई, सुरक्षा या जरूरी सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
होल बुक करने के बाद रूम में क्या चेक करना चाहिए?
- फोटो : AI
1. कमरे की साफ-सफाई
होटल का कमरा मिलते ही सबसे पहले उसकी साफ-सफाई पर नजर डालें। बेडशीट, तकिए, कंबल और फर्श अच्छी तरह साफ हैं या नहीं, यह चेक करें। बेड के आसपास या फर्नीचर के नीचे धूल और गंदगी तो नहीं है, यह भी देख लें। बाथरूम में किसी तरह की दुर्गंध, नमी या गंदगी नजर आए तो होटल स्टाफ को तुरंत जानकारी दें।
होल बुक करने के बाद रूम में क्या चेक करना चाहिए?
- फोटो : AI
2. दरवाजे का लॉक
कमरे की सुरक्षा के लिए दरवाजे का लॉक सबसे जरूरी चीजों में से एक है। अंदर से लॉक करके देखें कि कुंडी और लॉक ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं। दरवाजा बंद होने के बाद यह भी सुनिश्चित करें कि वह बिना चाबी या एक्सेस कार्ड के बाहर से आसानी से न खुले। अगर लॉक में कोई परेशानी हो तो दूसरा कमरा मांगना बेहतर है।

3. बाथरूम की स्थिति
बाथरूम में पहुंचकर नल, शॉवर और फ्लश को एक बार जरूर चला लें। पानी का प्रेशर ठीक है या नहीं और गर्म पानी की सुविधा काम कर रही है या नहीं, इसकी भी जांच करें। फर्श पर ज्यादा फिसलन, लीकेज या टूटी हुई टाइल नजर आए तो उसे नजरअंदाज न करें। टॉयलेट और वॉश बेसिन की सफाई भी जरूर देखें।

4. बिजली के सॉकेट
मोबाइल, लैपटॉप या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान को चार्ज करने से पहले कमरे में लगे सॉकेट की स्थिति देख लें। अगर कोई सॉकेट ढीला, टूटा हुआ या जला हुआ दिखाई दे तो उसमें प्लग न लगाएं। ऐसे सॉकेट की जानकारी होटल के स्टाफ को दें। कमरे में पर्याप्त चार्जिंग पॉइंट हैं या नहीं, यह भी पहले देख लेना सुविधाजनक रहता है।