फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2023: साल के पहले दिन बच्चों को घुमाने ले जा रहे, तो शहर की इन पांच जगहों पर जा सकते हैं आप

Sun, 01 Jan 2023 12:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 01 Jan 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
New Year 2023 Best 5 Places in Delhi to Visit with Family on News Year Eve Check Here
नए साल पर बच्चों को कराएं सैर - फोटो : istock

New Year 2023 Best 5 Places in Delhi: साल 2023 आ गया है। दुनियाभर में नए साल की शुरुआत बहुत ही धूमधाम और उत्साह के साथ होती है। इस वर्ष भी नए साल को धूमधाम से मनाने का शानदार मौका मिल रहा है। साल की शुरुआत वीकेंड से हो रही है। 31 दिसंबर 2022 को शनिवार और 1 जनवरी 2023 को रविवार है। नए साल के स्वागत पर मस्ती का भरपूर मौका मिल जाएगा। आप अपने परिवार के साथ नए साल के पहले दिन को खास बनाना चाहते हैं तो किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। वैसे तो नए साल पर अक्सर लोग किसी ट्रिप पर जाना पसंद करते हैं लेकिन अगर आप किसी कारणवश सफर पर नहीं जा पा रहे हैं तो न्यू ईयर इव या साल के पहले दिन अपने शहर की खास जगहों पर घूम सकते हैं। दिल्ली एनसीआर के आसपास रहने वाले हैं तो पार्टनर, दोस्तों के साथ हैंगआउट करने के लिए जा सकते हैं। वहीं बच्चों के साथ जाना चाहते हैं तो राजधानी दिल्ली की पांच जगहें बहुत शानदार और मजेदार हैं।

New Year 2023 Best 5 Places in Delhi to Visit with Family on News Year Eve Check Here
नेशनल रेल म्यूजियम - फोटो : facebook/newbharat/

नेशनल रेल म्यूजियम

दिल्ली में स्थित नेशनल रेल म्यूजियम की सैर करने नए साल पर बच्चों के साथ जा सकते हैं। बच्चों को यह जगह बहुत पसंद आएगी। यहां टाॅय ट्रेन का लुत्फ उठाकर बच्चे आनंदित हो जाते हैं। नेशनल रेल म्यूजियम चाणक्यपुरी में स्थित है। सोमवार या किसी सरकारी छुट्टी के दिन रेल म्यूजियम बंद रहता है। बाकी दिनों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। रेल म्यूजियम का टिकट 50 रुपये और बच्चों के लिए 10 रुपये का है।

New Year 2023 Best 5 Places in Delhi to Visit with Family on News Year Eve Check Here
एडवेंचर आइलैंड - फोटो : facebook/naz.rajput.986

एडवेंचर आइलैंड

एडवेंचर आइलैंड बच्चों की पसंदीदा जगह है। दिल्ली में स्थिति एडवेंचर आइलैंड पूरे देश में मशहूर है। बच्चे यहां जाकर खुश हो जाएंगे। आम जगहों की तुलना में यहां एंट्री फीस थोड़ी अधिक है। दिल्ली के एडवेंचर आइलैंड का टिकट 500 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2023 Best 5 Places in Delhi to Visit with Family on News Year Eve Check Here
water park - फोटो : pixabay

वर्ल्डस ऑफ वंडर वाटर पार्क

दिल्ली के पास ही नोएडा में भी बच्चों को घुमाने की जगहें हैं। यहां स्थित वर्ल्डस ऑफ वंडर वाटर पार्क को घूमने नए साल पर जा सकते हैं। इसे बच्चों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। कई सारी एक्टिविटी और आकर्षक गेम्स का मजा बच्चे ले सकते हैं।

विज्ञापन
New Year 2023 Best 5 Places in Delhi to Visit with Family on News Year Eve Check Here
गार्डन - फोटो : facebook.com/delhitourism

गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज

दिल्ली के सईद-उल-अजायब क्षेत्र में गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज स्थित है। यह पार्क काफी मशहूर है और दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हैं। गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज पार्क के सुंदर नजारे बच्चों से लेकर बड़ों तक का मन मोह लेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed