फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gujarat Trip Plan: 3-4 दिन में घूमें गुजरात के ये प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, इस तरह करें ट्रिप प्लान

Sun, 16 Jul 2023 03:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 16 Jul 2023 03:03 PM IST
विज्ञापन
Gujarat Trip Plan For 3 Days Gujarat Tourist Places Budget Tour Package
गुजरात ट्रिप - फोटो : istock

Gujarat Trip Plan: भारत के पश्चिम में गुजरात राज्य है, जो देश के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन प्रदेशों में से एक है। गुजरात प्राकृतिक दृश्य, धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक महत्व रखने वाली जगहों, स्थानीय स्वादिष्ट व्यंजनों से समृद्ध राज्य है। विश्व की सबसे प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता का उद्गम स्थल भी गुजरात है। गुजरात में पोरबंदर, गांधीनगर, सोमनाथ मंदिर, कच्छ, द्वारका मंदिर, वडोदरा और अक्षरधाम मंदिर आदि प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मौजूद हैं। गुजरात को एशियाई शेरों का घर कहा जाता है। यहां के पर्यटन स्थलों के कारण इसे 'द लैंड ऑफ लीजेंड्स' भी कहते हैं।



गुजरात में कई वन्य जीव अभयारण्य को देखने का मौका मिल सकता है। यहां मरीन नेशनल पार्क, गिर नेशनल पार्क, फॉरेस्ट नेशनल पार्क, ब्लैककब नेशनल पार्क और कच्छ डेजर्ट को घूम सकते हैं। अगर आप गुजरात घूमने की योजना बना रहे हैं तो यहां के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में जान लें, ताकि सफर आरामदायक तरीके से कम समय में पूरा किया जा सके और ट्रिप का लुत्फ बेफिक्री से उठा सकें। ये रहे गुजरात के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल।
 

Gujarat Trip Plan For 3 Days Gujarat Tourist Places Budget Tour Package
गुजरात ट्रिप - फोटो : Istock

गुजरात के सबसे प्रसिद्ध स्थल

  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
  • लक्ष्मी विलास पैलेस
  • अक्षरधाम मंदिर
  • साबरमती आश्रम
  • वाटसन संग्रहालय
  • गांधी म्यूजियम
  • स्वामी नारायण
  • द्वारका मंदिर
  • सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर
Gujarat Trip Plan For 3 Days Gujarat Tourist Places Budget Tour Package
गुजरात ट्रिप - फोटो : Istock

गुजरात के शहरों के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

वडोदरा से अहमदाबाद

सफर की शुरुआत अगर आप वडोदरा से कर रहे हैं तो इस शहर में आप वडोदरा म्यूजियम और पिक्चर गैलेरी घूमने जा सकते हैं। लक्ष्मी विलास पैलेस, सुरसागर झील, अरबिंदो आश्रम, इ एम इ मंदिर और जारवानी झरना घूमने जा सकते हैं। दो घंटे की दूरी पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है, जिसे घूमने जा सकते हैं।

वडोदरा से अहमदाबाद की दूरी 111 किमी है। लगभग दो घंटे का सफर तय करके अहमदाबाद जा सकते हैं। इस शहर में साबरमती आश्रम, साइंस सिटी, भद्रा किला घूम सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gujarat Trip Plan For 3 Days Gujarat Tourist Places Budget Tour Package
गुजरात ट्रिप - फोटो : Amar Ujala

 राजकोट से द्वारकास ,सोमनाथ

वडोदरा से राजकोट का सफर चार घंटे का है। 215 किमी की दूरी तय करके आप राजकोट में खंभालिदा गुफाएं, काबा गांधी नो डेलो, प्रद्युम्न जूलाॅजिकल पार्क, जलाराम मंदिर घूमने जा सकते हैं।

राजकोट से 225 किमी की दूरी तय करके द्वारका जा रहे हैं तो इस शहर में आप प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, द्वारका बीच, रुक्मणी मंदिर, सुदामा सेतु, स्वामी नारायण मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

द्वारका से सोमनाथ की दूरी 235 किमी है। सोमनाथ में सूरज मंदिर, सोमनाथ मंदिर, पंच पांडव गुफा, लक्ष्मी नारायण मंदिर, त्रिवेणी घाट की आरती में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
Gujarat Trip Plan For 3 Days Gujarat Tourist Places Budget Tour Package
गुजरात ट्रिप - फोटो : istock

गुजरात ट्रिप का खर्च

गुजरात दर्शन के लिए आईआरसीटीसी समय समय पर टूर पैकेज की सुविधा देता है। 23 जून से आईआरसीटीसी का गुजरात टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। तीन रात और चार दिन के इस टूर पैकेज में वडोदरा और अहमदाबाद के पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। इस टूर पैकेज का खर्च प्रतिव्यक्ति 15440 रुपये और उससे अधिक है। इसके अलावा आप ट्रेन या फ्लाइट से भी यात्रा कर सकते हैं। बजट के मुताबिक गंतव्य पर पहुंचकर बस या निजी टैक्सी बुक कर सकते हैं और प्रसिद्ध जगहों की सैर पर निकल सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed